Kisaan School : किसान स्कूल में ‘किसान महोत्सव’ 23 दिसम्बर को, अतिथि के रूप में छ्ग के वरिष्ठ कवि मीर अली मीर होंगे शामिल, …किसानों, पत्रकारों समेत 32 लोगों का होगा सम्मान…

जांजगीर–चाम्पा. बहेराडीह स्थित देश के पहले किसान स्कूल में राष्ट्रीय किसान दिवस और किसान स्कूल के स्थापना दिवस के अवसर पर 23 दिसम्बर को ‘किसान महोत्सव‘ दोपहर 1 बजे से आयोजित होगा. इस आयोजन में जनप्रतिनिधि, पत्रकार, साहित्यकार और किसान शामिल होंगे.

वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल बहेराडीह के संचालक दीनदयाल यादव ने बताया कि किसानों के विकास व उत्थान की सकारात्मक मंशा के साथ पिछले 5 साल से किसान स्कूल में नवाचार की गतिविधि चल रही है. यहां किसानों को 18 विषयों में निःशुल्क जानकारी और ट्रेनिंग दी जाती है. किसानों के द्वारा स्थापित देश के पहले इस अनोखे किसान स्कूल के नवाचार ने देश–दुनिया में बड़ी पहचान बना ली है, इसलिए लोगों के भ्रमण के साथ ही स्कूल–कॉलेज के शैक्षणिक भ्रमण का यह प्रमुख केंद्र बन गया है. उन्होंने बताया कि 23 दिसम्बर को राष्ट्रीय किसान दिवस पर हर साल यहां किसान महोत्सव मनाया जाता है और वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में किसानों, पत्रकारों, धरोहर के लिए पुरानी सामग्री देने वालों का सम्मान किया जाता है. इस साल भी किसान महोत्सव की तैयारी जोर–शोर से की जा रही है और आयोजन को लेकर किसानों में उत्साह है.


छग के प्रख्यात कवि मीर अली मीर करेंगे शिरकत
किसान स्कूल बहेराडीह द्वारा छग की विरासत और संस्कृति को संजोने का काम किया जा रहा है और पुरानी सामग्री को संग्रह कर ‘धरोहर‘ बनाया जा रहा है. इस तरह किसान महोत्सव 2025 में अतिथि के रूप में छग के प्रख्यात कवि मीर अली मीर शिरकत करेंगे. इस दौरान उनके गीत ‘नन्दा जाहि का रे…’ का स्थानीय कलाकारों द्वारा मंचन किया जाएगा, वहीं छत्तीसगढ़ की शान व पहचान वरिष्ठ कवि मीर अली मीर का सम्बोधन के साथ कविता पाठ भी होगा.


इन 9 प्रगतिशील किसानों का होगा सम्मान
1 –
विद्याधर पटेल, ग्राम – कोड़केल, ब्लॉक – लैलूंगा, जिला – रायगढ़
2 –
नारायण गबेल, ग्राम – कटौद, ब्लॉक – खरसिया, जिला – रायगढ़
3 –
चिंतामणि बंजारे, ग्राम – करही ( सरगांव ), ब्लॉक – पथरिया, जिला – मुंगेली
4 –
जय पटेल, ग्राम – परसाडीह, ब्लॉक – सारंगढ़, जिला – सारंगढ़–बिलाईगढ़
5 –
राजेश कुमार पटेल, ग्राम – पलाड़ीखुर्द, ब्लॉक – सक्ती, जिला – सक्ती
6 –
रोहित साहू, ग्राम – मुलमुला, ब्लॉक – पामगढ़, जिला – जांजगीर–चाम्पा
7 –
शिवनाथ लहरे, ग्राम – मुड़पार, ( चुरतेला ), ब्लॉक – पामगढ़, जिला – जांजगीर चाम्पा
8 –
हरिश्चन्द्र साहू, ग्राम – केंवटाडीह ( भूतहा ), ब्लॉक – मस्तूरी, जिला – बिलासपुर
9 –
फुलेश्वर कुमार चौहान, ग्राम – साजापानी, ब्लॉक – करतला, जिला – कोरबा

  Bilaspur news:– शिक्षक की बाइक चुरा ले गए चोर परिवार, पत्नी,बच्चे के साथ आई चोरी के बाइक में सवारी की फोटो


इन 9 पत्रकारों का होगा सम्मान…
1 –
श्रवण तम्बोली, IBC24, रायपुर
2 –
दीपक देवांगन, दैनिक भास्कर, बिलासपुर
3 –
यशवंत साहू, भिलाई टाइम्स, भिलाई ( दुर्ग )
4 –
राजेश्वर तिवारी, बंसल न्यूज, जांजगीर–चाम्पा
5 –
हरीश राठौर, दैनिक लोकमाया, जांजगीर
6 –
लखेश्वर यादव, News18 डिजिटल, जांजगीर–चाम्पा
7 –
राकेश साहू, विस्तार न्यूज, सक्ती
8 –
सुमित शर्मा, नवभारत, सक्ती
9 –
योगेश सिदार, JX छत्तीसगढ़, सक्ती


धरोहर में पुरानी सामग्री देने वाले इन 9 लोगों होगा सम्मान…

1-
साधना यादव, बहेराडीह ( चाम्पा )
2 –
पुष्पा साहू पलाड़ीकला ( सक्ती )
3 –
मकसूदन प्रसाद तिवारी, बालकोनगर ( कोरबा )
4 –
अश्वनी बघेल, कोरबा
5-
देविता यादव, परसापाली ( सक्ती )
6 –
अमृत बाई साहू, रेड़ा ( सक्ती )
7 –
अंजू तिवारी, चाम्पा
8 –
दुर्गेश नंदिनी शर्मा, सिवनी ( चाम्पा )
9 –
मीना बाई यादव, परसापाली ( सक्ती )


किसान स्कूल को सहयोग करने वालों का भी होगा सम्मान

1 –
डॉ. सुरेश देवांगन, समाजसेवी, चाम्पा
2 –
चुड़ामणि राठौर, जनपद सदस्य, सिवनी ( बलौदा )
3 –
नम्रता नामदेव ( सिवनी ), पूर्व जनपद उपाध्यक्ष, बलौदा
4 –
स्वप्निल कौशिक, जांजगीर
5 –
श्रीया अग्रवाल, चाम्पा