Kanker news:– पुलिस नक्सली मुठभेड़ में आठ लाख का ईनामी नक्सली ढेर, एसएलआर राइफल बरामद 


Warning: Trying to access array offset on false in /home/u317775268/domains/fatafatsamachar.co.in/public_html/wp-content/themes/mh-magazine-lite/includes/mh-custom-functions.php on line 144

Warning: Attempt to read property "post_title" on null in /home/u317775268/domains/fatafatsamachar.co.in/public_html/wp-content/themes/mh-magazine-lite/includes/mh-custom-functions.php on line 144

 

 

सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच हुए मुठभेड़ में आठ लाख रूपये का ईनामी नक्सली मारा गया। मृत नक्सली से एसएलआर राइफल बरामद किया गया है।

 

Kanker कांकेर। बस्तर संभाग में चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत नक्सली और सुरक्षा बलों के बीच हुए मुठभेड़ में आठ लाख का ईनामी नक्सली ढेर हो गया। मारे गए माओवादी की पहचान उत्तर बस्तर डिवीजन मिलिट्री कंपनी नंबर 5 के सदस्य जतिन मंडावी के रूप में की गई है। सर्चिंग में एसएलआर राइफल सामग्री बरामद हुई है।

 

मिली जानकारी के अनुसार 2 फरवरी को 12:30 बजे कांकेर– नारायणपुर सीमावर्ती थाना कोयलीबेडा की पानीडोबरी जंगल क्षेत्रांतर्गत डीआरजी एवं बीएसएफ की संयुक्त पार्टी प्रतिबंधित माओवादी संगठन अंतर्गत उत्तर बस्तर माड डिवीजन के सशस्त्र माओवादियों की उपस्थिति की सूचना पर माओवादी विरोधी अभियान के लिए निकली थी। अभियान के दौरान 2 फरवरी को दोपहर 12:30 बजे लगभग संयुक्त टीम एवं माओवादियों के बीच कई बार गोलीबारी और मुठभेड़ हुई। एसएसपी इंदिरा कल्याण इलेसेला ने बताया कि गोलीबारी थमने पर घटनास्थल सर्च करने पर एक वर्दीधारी पुरुष माओवादी का शव,एक नग एसएलआर राइफल सामग्री

बरामद हुआ।

 

मृत नक्सली कैडर की पहचान उत्तर बस्तर डिवीजन मिलिट्री कंपनी नंबर 5 के सदस्य जतिन मंडावी के रूप में की गई। मृत माओवादी पर 8 लाख रुपए का ईनाम था।

  Accident News:अंबिकापुर में काराबेल पुल पर हादसा, 1 युवक पुल से गिरा; पार्टी से लौट रहे थे

 

पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुन्दरराज पी. ने बताया कि वर्ष 2024 में नक्सल विरोधी अभियान में प्राप्त बढ़त को आगे बरकरार रखते हुये वर्ष 2025 में भी बस्तर संभाग अंतर्गत सुरक्षा बलों द्वारा प्रभावी रूप से प्रतिबंधित एवं गैर कानूनी सीपीआई माओवादी संगठन के विरूद्ध नक्सल विरोधी अभियान संचालित किये जाने के परिणाम स्वरूप विगत 34 दिनों में कुल 34 हार्डकोर माओवादियों के शव बरामद किये गये l माओवादियों के तमाम साजिश एवं कायराना हरकतों के बावजूद भी सुरक्षा बल सदस्यों द्वारा मजबूत मनोबल एवं स्पष्ट लक्ष्य के साथ बस्तर क्षेत्र की शांति, सुरक्षा व विकास हेतु समर्पित होकर कार्य किया जा रहा है l विगत 04-05 दशकों से बस्तर क्षेत्र की शांति, सुरक्षा एवं विश्वास का दुश्मन बना हुआ है नक्सल संगठन अपना अंतिम सांस ले रहा है। क्षेत्र की जनता के जानमाल की रक्षा करने के दायित्वों का पुलिस व सुरक्षा बलों के सदस्यों द्वारा अपनी जान की परवाह न करते हुये पूर्ण समर्पित भाव से कार्य निर्वहन किया जा रहा है।