Janjgir Teacher News:– छात्रा से घर जाकर छेड़छाड़ करने वाला प्रधान पाठक और शराबी शिक्षक हुआ निलंबित

Janjgir Teacher News:–घर जाकर छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले प्रधान पाठक और शराब पीकर स्कूल आने वाले शिक्षक को निलंबित किया गया है।

Janjgir जांजगीर। जांजगीर जिले में स्कूल जाकर छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले प्रधान पाठक और शराबी शिक्षक पर बड़ी कार्यवाही हुई है। कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देश पर दोनों को जिला शिक्षा अधिकारी निलंबित कर दिया है। प्रधान पाठक के ऊपर छात्रा से घर जाकर छेड़छाड़ के मामले में अपराध दर्ज कर जेल भेजा गया था। इसके अलावा शराबी शिक्षक शराब पीकर स्कूल पहुंचा था तथा अन्य शिक्षकों और ग्रामीणों से दुर्व्यवहार किया था।

छेड़छाड़ करने वाला प्रधान पाठक हुआ निलंबित:–

दोनों मामला बम्हनीडीह विकासखंड का है। 9 सितंबर 2025 को शासकीय प्राथमिक शाला कोनियापाट के प्रधान पाठक राजेश्वर प्रसाद जायसवाल पर नाबालिग बच्ची के साथ घर जाकर छेड़छाड़ के आरोप लगा था। इस घटना की पुष्टि पंचायत प्रतिनिधियों, ग्रामवासियों और समग्र शिक्षा समिति के अध्यक्ष ने की। शिकायत पर थाना सारागांव में अपराध दर्ज किया गया। आरोपी के खिलाफ धारा 331(1), 75(1) बीएनएस और पॉक्सो एक्ट की धारा 8 के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। शिक्षक के जेल निरूद्ध होने पर सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 03 के विपरित गंभीर कदाचरण की श्रेणी मानते हुए डीईओ ने कलेक्टर जन्मेजय महोबे से आदेश जारी कर प्रधान पाठक राजेश्वर प्रसाद जायसवाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने की कार्रवाई की।

  संविधान दिवस पर अमृत सरोवर स्थलों पर आयोजित होंगे विविध कार्यक्रम

शराब पीकर पहुंचा था स्कूल:–

बम्हनीडीह ब्लॉक के शाप्राशा रीवाडीह में पदस्थ सहायक शिक्षक एलबी अम्ब्रोस खलखो 27 एवं 28अगस्त को बिना सूचना स्कूल से अनुपस्थित रहने,29 अगस्त को बिना सूचना के दोपहर 12 से 4 बजे तक शाला से गायब रहे और बाद में शराब पीकर नशे की हालात में स्कूल पहुंचने और 12 सितंबर को ग्राम पंचायत पोड़ीशंकर के आश्रिम मोहल्ला शाप्राशा रीवाडीह में शराब पीकर स्कूल पहुंचने और शिक्षकों व ग्रामीणों से दुर्व्यव्हार करने की शिकायत पर बम्हनीडीह़ बीईओ के द्वारा नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया था। लेकिन न कोई जवाब दिया गया और न ही कार्यालय में उपस्थिति दी। इस कृत्य पर डीईओ ने कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देश पर निलंबन आदेश जारी करते हुए सहायक शिक्षक एलबी अम्ब्रोस खलखो को निलंबित करने की कार्रवाई की है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.