नशेड़ी दूल्हे को मंडप से भगाया: जांजगीर पुलिस ने साहसी बेटी को बनाया ‘फैमिली काउंसलर’

जांजगीर-चांपा: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में महिला सशक्तिकरण और नशामुक्त समाज की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। ग्राम कोसमंदा की रहने वाली जांबाज बेटी मुस्कान ने शादी के मंडप में सिंदूरदान के वक्त दूल्हे को शराब के नशे में धुत देखा। मुस्कान ने तुरंत शादी से इनकार कर दिया और पूरी बारात को बैरंग वापस लौटा दिया।

बेटी के इस साहसिक कदम की हर तरफ तारीफ हो रही है। मुस्कान के इस हौसले को सलाम करते हुए जांजगीर-चांपा के पुलिस अधीक्षक (SP) विजय कुमार पाण्डेय (IPS) ने उन्हें कार्यालय बुलाकर विशेष रूप से सम्मानित किया।

मिली बड़ी जिम्मेदारी:

समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और पारिवारिक विवादों को सुलझाने के लिए पुलिस प्रशासन ने मुस्कान को ‘परिवार परामर्श केंद्र, जांजगीर’ में महिला काउंसलर नियुक्त किया है।

“नशे के खिलाफ इस बेटी का कदम पूरे समाज के लिए प्रेरणा है। यह संदेश देता है कि महिलाओं को अपने अधिकारों और आत्मसम्मान के लिए हमेशा जागरूक रहना चाहिए।”

— विजय कुमार पाण्डेय, SP (जांजगीर-चांपा)

इस सम्मान समारोह के दौरान एडिशनल एसपी उमेश कुमार कश्यप, सीएसपी योगिताबाली खापर्डे, डीएसपी सतरूपा तारम और थाना प्रभारी अशोक वैष्णव सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। मुस्कान का यह फैसला समाज में आत्मगौरव और जागरूकता की एक नई मिसाल बन गया है।

Newsdesk's avatar
About Newsdesk 345 Articles
प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.