Janjgir News:–  कलेक्टर व अन्य अधिकारियों ने स्वच्छता के लिए अलख जगाने  सफाई कर चलाया स्वच्छता अभियान


Janjgir News:– कलेक्टर आकाश छिकारा व अन्य अधिकारियों ने श्रमदान कर स्वच्छता अभियान चला लोगों को स्वच्छ रहने हेतु प्रेरित किया।

Janjgir जांजगीर । कलेक्टर आकाश छिकारा वह अन्य अधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों ने स्वच्छता के प्रति अलख जगाने स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान कलेक्टर हुआ अन्य अधिकारियों ने श्रमदान कर स्वच्छता हेतु लोगों को जागृत किया।। वहीं स्कूली बच्चों का मनोबल बढ़ाने के लिए वॉल पेंटिंग भी की।



कलेक्टर आकाश छिकारा,नगर पालिका अध्यक्ष  जय थवाईत वन मंडलाधिकारी  प्रियंका पांडेय, सहायक कलेक्टर दुर्गा प्रसाद अधिकारी सहित जनप्रतिनिधियों,अधिकारी कर्मचारियों ने शनिवार को चांपा के स्व. राजकिरण दुग्गड़ उद्यान सहित आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया गया और श्रमदान करते हुए लोगों को स्वच्छता के प्रति प्रेरित किया। इस दौरान स्व. राजकिरण दुग्गड़ जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया गया। वही स्कूली बच्चों का मनोबल बढ़ाते हुए कलेक्टर श्री छिकारा ने वॉल पेंटिंग भी की ।



चांपा शहर में स्वच्छता अभियान के दौरान  लोगो को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। जिले को बरसात के समय डायरिया-मलेरिया जैसी बीमारी की चपेट में आने से लोगो को बचाना है और उनके बचाव हेतु यह कार्य जरूरी है। इस दौरान कलेक्टर  आकाश छिकारा ने कहा कि अपने आसपास के स्थानों को साफ सफाई रख कर स्वयं एवं अपने आसपास के लोगो को स्वस्थ रखने हेतु प्रेरित किया और सतत रूप से अभियान चलाने कहाइसके अलावा जिले में जगह जगह स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम चलाया गया। स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम में पूर्व नपाध्यक्ष  राजेश अग्रवाल, सीएमओ भोला सिंह ठाकुर, तहसीलदार  पुलकित साहू सहित पार्षदगण , गणमान्य नागरिक शामिल हुए।

  Janjgir-Champa News:– स्वास्थ्य मंत्री ने जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया, नई ओपीडी व 10 बेड के एनआईसीयू का किया शुभारंभ

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.