Jagdalpur News:– पीएम श्री नवोदय विद्यालय में शिक्षक ने लोहे की रॉड से बच्चों को पीटा, बचाने आए स्टाफ को भी रॉड से मारा

Jagdalpur News:– धरमपुरा के पीएम श्री नवोदय विद्यालय में शिक्षक की हैवानियत सामने आई है। लाइट गोल होने पर गाना गा रहे सात बच्चों को लोहे की रॉड से शिक्षक ने पिटाई की है। इस दौरान बचाने आए स्टाफ को भी मारा गया। शिक्षक की हैवानियत पर परिजन फूट-फूटकर रोए पर डीईओ समेत जिम्मेदारों ने कोई सुध नहीं ली और न ही अब तक कोई कार्यवाही की है।

Jagdalur जगदलपुर। जगदलपुर के धरमपुरा स्थित पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। विद्यालय के शिक्षक व छात्रावास वार्डन सौरभ अवस्थी पर आरोप है कि उन्होंने सात छात्रों की लोहे की रॉड से बेरहमी से पिटाई की। बच्चों का कसूर सिर्फ इतना था कि बिजली गुल होने के बाद वे गाना गा रहे थे। वहीं इस दौरान बच्चों को बचाने आए एक स्टाफ को भी रॉड से पीट दिया गया। परिजनों ने कार्यवाही की मांग की है पर अब तक कोई कार्यवाही नहीं हो पाई है।

घटना मंगलवार देर रात की है। छात्रों ने बताया कि अचानक लाइट चली गई, इस पर सभी आपस में गा-गाकर समय काट रहे थे। इसी दौरान स्कूल के जियोग्राफी शिक्षक और छात्रावास वार्डन सौरभ अवस्थी वहां पहुंचे और गुस्से में बच्चों पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। कई छात्रों के शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। बच्चों को बचाने पहुंचे स्टाफ के नीलेश को भी नहीं बख्शा गया। उन्हें भी शिक्षक ने पीट दिया।

परिजन बोले—बच्चे हैं, मस्ती करेंगे ही:–
घटना की जानकारी मिलते ही बुधवार सुबह कई अभिभावक स्कूल पहुंचे। बच्चों की हालत देखकर कई अभिभावकों की आंखें भर आईं। एक छात्र की मां ने कहा—“बच्चे हैं, मस्ती करेंगे ही। इतनी बेरहमी से मारना कहाँ का नियम है? बेटे की कमर पर गहरी चोट आई है।”

  जनता की आकाँक्षाओं को पूरा करेगा 'हमर संकल्प पत्र': भावना बोहरा

पहले भी कर चुका है दुर्व्यवहार, कोई कार्रवाई नहीं:–

बच्चों ने बताया कि सौरभ अवस्थी का व्यवहार पहले से ही कठोर और अपमानजनक रहा है। कई बार शिकायत की गई, लेकिन स्कूल प्रबंधन ने कोई कदम नहीं उठाया। इस बार बच्चों की स्थिति गंभीर होने के बावजूद प्रबंधन मौन है।

जिला शिक्षा अधिकारी ने भी नहीं की कोई जांच:–
घटना के बाद जब मीडिया ने जिला शिक्षा अधिकारी बीआर बघेल से संपर्क किया, तो उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। अब तक स्कूल में न तो जांच की गई है और न ही बच्चों से कोई संवाद किया गया है।

प्रबंधन पर मामले को दबाने के आरोप:–
छात्रों और उनके अभिभावकों का आरोप है कि नवोदय विद्यालय में इस तरह की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं, लेकिन हर बार प्रबंधन उन्हें दबा देता है। अभिभावकों ने मांग की है कि दोषी शिक्षक के खिलाफ तत्काल FIR दर्ज कर उसे निलंबित किया जाए।

परिजन करेंगे प्रदर्शन, कार्रवाई की मांग:–
अभिभावकों ने चेतावनी दी है कि यदि दोषी पर तत्काल सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो वे शिक्षा विभाग के कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन करेंगे। वहीं अब तक दोषी शिक्षक पर कार्यवाही की कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.