उद्योग मंत्री श्री देवांगन आज और कल रखेंगे करोड़ों के विकास कार्यों की आधारशिला


Warning: Trying to access array offset on false in /home/u317775268/domains/fatafatsamachar.co.in/public_html/wp-content/themes/mh-magazine-lite/includes/mh-custom-functions.php on line 144

Warning: Attempt to read property "post_title" on null in /home/u317775268/domains/fatafatsamachar.co.in/public_html/wp-content/themes/mh-magazine-lite/includes/mh-custom-functions.php on line 144

कोरबा। कोरबा नगर विधायक, वाणिज्य उद्योग और श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन आज और कल कोरबा नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे।
रविवार को मंत्री श्री देवांगन वार्ड क्रमांक 34 परशुराम नगर दादरखुर्द में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में उद्योग मंत्री वार्ड क्रमांक 30 के शासकीय स्कूल जेपी कॉलोनी कोरबा में साइकल स्टैंड निर्माण कार्य 6. 30 लाख, वार्ड क्रमांक 34 में टिंकू शर्मा घर से मीना लहरे गली तक सीसी रोड व नाली निर्माण कार्य स्वीकृत राशि 26 लाख, वार्ड क्रमांक 34 में ही सुरेश चौरसिया घर से मंदिर के पीछे गली तक सीसी रोड व नाली निर्माण कार्य लागत 18.70 लाख, वार्ड क्रमांक 34 सत्यम शुक्ला घर से आगे की ओर तक सीसी रोड निर्माण 10.30 लाख के कार्यों का भूमिपूजन करेंगे।

इसी तरह सोमवार को मिनीमाता कन्या महाविद्यालय में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में वॉर्ड क्रमांक 25 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम स्कूल एनसीडीसी कोरबा में साइकल स्टैंड का निर्माण कार्य 6.30 लाख, वार्ड क्रमांक 25 हेलीपेड के समीप विजिटर रुम का निर्माण कार्य 18.68 लाख, मिनीमाता कन्या कॉलेज सेल्फ सपोर्टेड डोम एवं किचन शेड का निर्माण 75 लाख, बुधवारी बाजार के समीप सामुदायिक भवन में आंतरिक विद्युतीकरण व शौचालय निर्माण कार्य 5 लाख के कार्यों का भूमिपूजन करेंगे।