श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा – “औघड़ की तकिया” बगीचा में महिला संगठन द्वारा निःशुल्क प्याऊ का शुभारंभ…



             श्री सर्वेश्वरी समूह, शाखा – “औघड़ की तकिया” बगीचा महिला संगठन द्वारा दो स्थानों पर (शरद इंडेन व श्री मेटल्स बगीचा) में नि:शुल्क प्याऊ की व्यवस्था किया गई है। इस कार्यक्रम की शुरुआत परम् पूज्य अघोरेश्वर महाप्रभु एवं परम् पूज्य गुरुपद संभव राम जी की तैल चित्रों पर पुष्प अर्पित कर पूजन आरती एवं जयकारा करके किया गया।



                 श्री सर्वेश्वरी समूह प्रधान कार्यालय पड़ाव, वाराणसी (उ.प्र.) द्वारा चलाए जा रहे 19 सूत्रीय कार्यक्रम अंतर्गत यह जन-सेवा का कार्य समूह के सभी शाखाओं में किया जाता है जिससे प्यासे लोगों का प्यास बुझाया जा सके। यह निःशुल्क प्याऊ ग्रीष्मकल के अंत तक अनवरत जारी रहेगा।

             उक्त कार्यक्रम में महिला संगठन के सुप्रिया गुप्ता, निलावती गुप्ता, सुनीता गुप्ता(ए), सुनीता गुप्ता, प्रमिला गुप्ता, राधा गुप्ता, मोनिका गुप्ता व प्रीतीबाला गुप्ता व महिला संगठन के सभी सदस्यों का योगदान रहा।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.