Warning: Trying to access array offset on false in /home/u317775268/domains/fatafatsamachar.co.in/public_html/wp-content/themes/mh-magazine-lite/includes/mh-custom-functions.php on line 144
Warning: Attempt to read property "post_title" on null in /home/u317775268/domains/fatafatsamachar.co.in/public_html/wp-content/themes/mh-magazine-lite/includes/mh-custom-functions.php on line 144
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के जनपद पंचायत कोटा में भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज कर कांग्रेस का सूपड़ा साफ कर दिया! जनता ने विकास और सुशासन पर मुहर लगाते हुए भाजपा समर्थित प्रत्याशियों को भारी मतों से जीत दिलाई। इस जीत के बाद कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश देखने को मिल रहा है, तो वहीं कांग्रेस के खेमे में सन्नाटा पसरा हुआ है।
जूदेव ने दी जीत की गर्जना!
भाजपा की इस प्रचंड जीत पर वरिष्ठ भाजपा नेता व प्रदेश मंत्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त किया और कहा, “यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व, विष्णु देव साय की कुशल रणनीति और भाजपा की जनहितैषी नीतियों की जीत है। जनता ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि विकास और सुशासन ही उनकी प्राथमिकता है!”
कांग्रेस के लिए “राजनीतिक भूकंप”!
इस चुनाव में कांग्रेस को करारी शिकस्त मिली, जिससे उसके लिए यह चुनाव “राजनीतिक भूकंप” साबित हुआ। अधिकांश सीटों पर कांग्रेस को भारी नुकसान उठाना पड़ा, और उसके नेता इसे संगठन की कमजोरी व जनता से दूर होने का नतीजा मान रहे हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि कांग्रेस की हार से यह साफ हो गया है कि जनता उसके वादों पर विश्वास नहीं कर रही।
भाजपा खेमे में जश्न का माहौल
भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस जीत को “जनता का आशीर्वाद” बताते हुए जोरदार जश्न मनाया,
