बीजापुर में 22 माओवादियों ने किया आत्मसर्पण सरेंडर करने वालों में 6 ईनामी माओवादी

बीजापुर में 22 माओवादियों ने  आत्मसमर्पण किया है। ये नक्सली कई वर्षों से नक्सल संगठन में सक्रिय थे। इनमें से 6 नक्सलियों के ऊपर 11 लाख का ईनाम था।बीजापुर। जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान को बड़ी सफलता मिली है। शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर एओबी डिवीजन, तेलंगाना स्टेट कमेटी (टीएससी), प्लाटून नंबर नौ एवं 10 के सदस्य समेत कुल 22 माओवादियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया।

आत्मसमर्पण करने वालों में छह इनामी माओवादी भी शामिल हैं, जिन पर कुल 11 लाख रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आत्मसमर्पण करने वाले माओवादी शासन की विकास योजनाओं, सुरक्षा बलों द्वारा स्थापित कैंपों, सड़क विस्तार, परिवहन, बिजली-पानी जैसी सुविधाओं से प्रभावित हुए हैं। इसके अलावा, संगठन के अंदरूनी मतभेद, विचारधारा से मोहभंग और परिवार के साथ सुरक्षित जीवन जीने की इच्छा ने उन्हें मुख्यधारा में लौटने के लिए प्रेरित किया। आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों को शासन की नीति के तहत प्रोत्साहन राशि के रूप में 25-25 हजार रुपये प्रदान किए गए। यह आत्मसमर्पण पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज, उप पुलिस महानिरीक्षक दंतेवाड़ा रेंज एवं पुलिस अधीक्षक बीजापुर के निर्देशन में हुआ। इस अभियान में डीआरजी, बस्तर फाइटर्स, एसटीएफ, कोबरा एवं केरिपु बलों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। नक्सल उन्मूलन अभियान में बड़ी सफलता:–
सुरक्षा बलों द्वारा चलाए जा रहे अभियानों और पुनर्वास योजनाओं से माओवादी संगठनों में लगातार टूट हो रही है। वर्ष 2025 में अब तक 107 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है, 143 माओवादी गिरफ्तार हुए हैं और 82 माओवादी विभिन्न मुठभेड़ों में मारे गए हैं। बीजापुर के पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेंद्र कुमार यादव ने माओवादियों से अपील की कि वे हिंसा का रास्ता छोड़कर सरकार की पुनर्वास नीति का लाभ उठाएं और समाज की मुख्यधारा में शामिल हों। उन्होंने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों को पुनर्वास, रोजगार और शिक्षा जैसी सुविधाएं दी जाएंगी।

आत्मसमर्पित माओवादियों की सूची:–

इनामी माओवादी (छह सदस्य)
आयतू पुनेम उर्फ गट्टा (26 वर्ष) एओबी डिवीजन, प्लाटून 01 पार्टी सदस्य, 2 लाख इनाम, 2014 से सक्रिय।

  हाई प्रोफाइल रसूखदार जुआरियों का नहीं चला दांव, राजनैतिक दबाव को दरकिनार कर सत्ता पक्ष – विपक्ष के नेताओं पर कार्यवाही, पक्ष– विपक्ष के नेताओं ने पुलिस की कार्यवाही को बताया निष्पक्ष, SSP बोलें — कानून से ऊपर कोई नहीं

पाण्डू कुंजाम (18 वर्ष)  प्लाटून 09 पार्टी सदस्य, 2 लाख इनाम, 2011 से सक्रिय।


कोसी तामो (20 वर्ष) प्लाटून 10 पार्टी सदस्य, 2 लाख इनाम, 2022 से सक्रिय।

सोना कुंजाम (18 वर्ष)  तेलंगाना स्टेट कमेटी, प्लाटून सदस्य, 2 लाख इनाम, 2016 से सक्रिय।

लिंगेश पदम उर्फ मेसू पदम (26 वर्ष)  गंगालूर एरिया कमेटी, सप्लाई टीम सदस्य, 2 लाख इनाम, 2010 से सक्रिय।

टिबरू राम माड़वी उर्फ बड्डे (35 वर्ष)  कमकानार आरपीसी, जनताना सरकार अध्यक्ष, 1 लाख इनाम, 2005 से सक्रिय।

क्षेत्रीय माओवादी कमांडर और वरिष्ठ सदस्य
लखमा कड़ती (35 वर्ष)  ग्राम कमकानार डीएकेएमएस अध्यक्ष, 2005 से सक्रिय।

आयता पण्डा (45 वर्ष)  ग्राम जीड़पल्ली डीएकेएमएस अध्यक्ष, 2001 से सक्रिय।

मंगू हेमला (37 वर्ष)  हिरमागुण्डा आरपीसी, मिलिशिया प्लाटून ‘ए’ सेक्शन कमांडर, 2003 से सक्रिय।

भीमा पोटाम (27 वर्ष) हिरमागुण्डा आरपीसी, मिलिशिया प्लाटून ‘बी’ सेक्शन कमांडर, 2009 से सक्रिय।

राजू वेको (33 वर्ष)  हिरमागुण्डा आरपीसी, मिलिशिया प्लाटून ‘सी’ सेक्शन कमांडर, 2006 से सक्रिय।

बुधरी मड़कम (27 वर्ष)  हिरमागुण्डा आरपीसी, सीएनएम सदस्य, 2009 से सक्रिय।

हिड़मा मण्डावी (45 वर्ष)  ग्राम हिरमागुण्डा भूमकाल मिलिशिया कमांडर, 2001 से सक्रिय।

जोगा माड़वी (30 वर्ष)  हिरमागुण्डा आरपीसी, मिलिशिया प्लाटून ‘सी’ सेक्शन सदस्य, 2007 से सक्रिय।


जनताना सरकार, सीएनएम और डीएकेएमएस सदस्य
पोज्जा तामो (30 वर्ष)  कोण्डापल्ली आरपीसी, जनताना सरकार सदस्य, 2012 से सक्रिय।

हुंगा मुचाकी (27 वर्ष)  कोण्डापल्ली आरपीसी, सीएनएम सदस्य, 2005 से सक्रिय।

चैतू मोड़ियाम (27 वर्ष)  कोण्डापल्ली आरपीसी, जनताना सरकार सदस्य, 2005 से सक्रिय।

वेंकट स्वामी पुनेम (53 वर्ष) – ग्राम कोण्डापल्ली डीएकेएमएस अध्यक्ष/कोण्डापल्ली मूलवासी बचाओ मंच अध्यक्ष, 1997 से सक्रिय।


जीआरडी (ग्राम रक्षा दल) सदस्य एवं कमांडर
महेश एसम (21 वर्ष)  ग्राम कोण्डापल्ली जीआरडी सदस्य, 2009 से सक्रिय।

रामबाबू वेलकम (24 वर्ष)  ग्राम जीड़पल्ली जीआरडी कमांडर, 2016 से सक्रिय।

आयतू तामो (25 वर्ष)  ग्राम कोण्डापल्ली जीआरडी सदस्य, 2009 से सक्रिय।

लच्छू मड़कम (25 वर्ष)  ग्राम कोण्डापल्ली जीआरडी सदस्य, 2009 से सक्रिय।