कोरबा: जंगल में अवैध महुआ शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार, चार फरार

कोरबा। जिले में अवैध कच्ची महुआ शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जंगल में संचालित एक अवैध फैक्ट्री का खुलासा किया है। मौके का नजारा देखकर पुलिस टीम भी हैरान रह गई।

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के मार्गदर्शन में उरगा थाना पुलिस ने ग्राम देवलापाठ में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जबकि चार अन्य मौके से फरार हो गए।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजू धनवार (40 वर्ष), निवासी मैनपारा देवलापाठ के रूप में हुई है। वहीं फरार आरोपियों में मोटू उर्फ गजेंद्र धनवार, शिव धनवार, सरोज धनवार और मंत्री उर्फ सुकलाल धनवार शामिल हैं, जिनकी तलाश जारी है।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने क्षेत्र में घेराबंदी कर छापा मारा। इस दौरान कुछ लोग जंगल की ओर भाग निकले, जबकि राजू धनवार मौके पर पकड़ा गया। पूछताछ में उसने कई दिनों से हाथ भट्टी के जरिए कच्ची महुआ शराब बनाकर बेचने की बात स्वीकार की।

मौके से बड़ी मात्रा में तैयार कच्ची शराब, पन्नियों में पैक सामग्री और शराब बनाने के उपकरण जब्त किए गए हैं।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं फरार आरोपियों की तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

Newsdesk's avatar
About Newsdesk 345 Articles
प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.