
कोरबा। जिले के मानिकपुर चौकी क्षेत्र में एक कार में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि मामा के घर आए भांजे की कार झाड़ियों में लगी आग की चपेट में आ गई, जिससे कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई।
घटना मानिकपुर चौकी क्षेत्र के सेंट पॉलिटी स्कूल के पीछे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, पहले आसपास की झाड़ियों में आग लगी थी, जो देखते ही देखते फैलकर पास खड़ी कार तक पहुंच गई। आग की लपटें तेज होने से कार कुछ ही समय में पूरी तरह झुलस गई।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल वाहन मौके पर पहुंचा और आग बुझाने का कार्य शुरू किया गया। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया।
फिलहाल इस घटना में किसी जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन कार को भारी नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply