छग राज्य निर्माण की पूर्व संध्या पर भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को किया गया नमन

छग राज्य निर्माण की पूर्व संध्या पर भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को किया गया नमन

जांजगीर। छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण की पच्चीसवीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में पूरे प्रदेश में “रजत जयंती वर्ष” बड़े उत्साह और गौरव के साथ मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में जिला मुख्यालय जांजगीर के अटल चौक स्थित अटल परिसर में दीप प्रज्वलित कर भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री और छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता पंडित अटल बिहारी वाजपेयी जी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने अटल जी के योगदान को याद करते हुए कहा कि अगर वाजपेयी जी का दूरदर्शी निर्णय न होता, तो आज छत्तीसगढ़ अपनी अलग पहचान और विकास की राह पर अग्रसर न होता।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रशांत सिंह ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, अभिमन्यु राठौर, अनुराग तिवारी, चमन शिव सिंह, चंद्रकांत रात्रे, सूर्यकांत सिंह, सुरेंद्र यादव, कालू सेन, कुलदीप सिंह, समर्थ सेन, और अवनीश तिवारी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.