महात्मा गांधी की कांस्य प्रतिमा काटकर ले गए चोर, दोषियों पर कार्रवाई की मांग

ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न शहर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां कुछ अज्ञात चोरों ने महात्मा गांधी की कांस्य प्रतिमा को नुकसान पहुंचाया है। वे उसे काटकर उठा ले गए हैं। महात्मा गांधी की प्रतिमा मेलन रोबिल ऑस्ट्रेलियाई भारतीय सामुदायिक केंद्र में लगी थी। घटना की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घटना पर भारतीय-ऑस्ट्रेलियाई समुदाय ने नाराजगी जताई है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने भी ऑस्ट्रेलियाई प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक बयान जारी कर कहा, हम अज्ञात लोगों द्वारा मेलबर्न के रोबिल स्थित ऑस्ट्रेलियाई
भारतीय सामुदायिक केंद्र में स्थित महात्मा गांधी को प्रतिमा को तोड़फोड़ कर उसे हटाने की कड़ी निंदा करते हैं। हमने इस मामले को ऑस्ट्रेलियाई अधिकारियों के समक्ष उठाया है और उनसे लापता प्रतिमा को बरामद करने की मांग की है। साथ ही, दोषियों को सजा दिलाने के लिए तत्काल कार्रवाई करने का आग्रह किया है। द ऑस्ट्रेलिया के मुताबिक, यह प्रतिमा भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद, नई दिल्ली ने ऑस्ट्रेलियाई सरकार को भेंट किया था। इसका उद्घाटन 12 नवंबर, 2021 को ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने किया था। यह प्रतिमा समुदाय के लिए सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और प्रतीकात्मक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.