Bilaspur Crime News:– इश्क़ में पागल युवक ने युवती पर पेट्रोल उड़ेलकर आग लगाने की कोशिश, पुलिस ने दबोचा

Bilaspur Crime News:– इश्क़ में पागल युवक ने युवती पर पेट्रोल उड़ेलकर आग लगाने की कोशिश, पुलिस ने दबोचा

बिलासपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में बुधवार रात दिल दहला देने वाली वारदात हुई। एक शादीशुदा युवक ने एकतरफा प्यार के चलते युवती पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश की। मौके पर मौजूद लोगों की सतर्कता से आग तुरंत बुझा दी गई, जिससे युवती की जान बच गई। हालांकि उसकी हथेली झुलस गई। पुलिस ने देर रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

शादीशुदा युवक का पुराना प्रेम संबंध
गांधी चौक आवासपारा निवासी 25 वर्षीय संजू ठाकुर शादीशुदा है। विवाह से पहले उसका पीड़िता से प्रेम संबंध था, लेकिन युवती ने उसे साफ इंकार कर दिया था। इसी वजह से वह लंबे समय से युवती को परेशान कर रहा था।

दुकान पर पहुँचा और बदसलूकी की
बुधवार रात करीब 8.30 बजे युवती अपने भाई के साथ व्यापार विहार स्थित आईसीआईसीआई बैंक के नीचे स्थित दुकान में बैठी थी। तभी आरोपी संजू अपने एक साथी के साथ वहाँ आया और युवती से अभद्रता करने लगा। स्थानीय लोगों ने दोनों को खदेड़ दिया।

पेट्रोल लेकर लौटा और लगाया आग
कुछ देर बाद आरोपी बोतल में पेट्रोल भरकर वापस लौटा। युवती से बहस के दौरान उसने पेट्रोल उड़ेलकर आग लगा दी। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत आग बुझा दी, लेकिन इस दौरान युवती की हथेली झुलस गई।

पुलिस की तत्परता से गिरफ्तारी

  वकील ने फर्जी हस्ताक्षर कर जमीन अपने नाम करा लिया था-पटवारी अशोक ध्रुव दोषमुक्त


घटना की सूचना पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुँची और घायल युवती को अस्पताल में भर्ती कराया। देर रात पुलिस ने संजू ठाकुर को हिरासत में ले लिया। उसके साथी की तलाश जारी है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.