कागज़ों में निकाली राशि,ज़मीन पर नहीं हुआ निर्माण लाखों की बंदरबांट का आरोप

वार्ड पंच का दावा – “जमीन पर कुछ नहीं, सरकारी धन हड़प लिया गया”

बिलासपुर। ग्राम पंचायत आमागोहन के वार्ड क्रमांक 3 में 15वें वित्त आयोग की निधि से स्वीकृत निर्माण कार्यों में गंभीर अनियमितताओं का मामला सामने आया है। वार्ड पंच राजेश पांडे ने पंचायत पर कागज़ी कार्य दर्शाकर लाखों रुपये ग़बन करने का गंभीर आरोप लगाया है।

राजेश पांडे द्वारा जिला पंचायत बिलासपुर को भेजी गई शिकायत में उल्लेख है कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में पंचायत ने—

05 दिसंबर 2024 को ₹2,00,000

15 दिसंबर 2024 को ₹49,500

की राशि “नाली निर्माण” के लिए खर्च दिखा दी। पंचायत पोर्टल पर इन कार्यों को पूर्ण दर्शा दिया गया, जबकि हकीकत में गांव में एक भी ईंट नहीं रखी गई।

वार्ड पंच ने इसे स्पष्ट भ्रष्टाचार बताते हुए कहा—
यह कार्य केवल कागज़ों पर हुआ है। जमीन पर एक भी नाली का निर्माण नहीं किया गया। सरकारी धन का खुला दुरुपयोग किया जा रहा है।”

उन्होंने जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) से निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। शिकायत की प्रतियां मुख्यमंत्री कार्यालय, जिला पंचायत और जनपद पंचायत कार्यालय को भी भेजी गई हैं।

  छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन ने सोने की तस्करी के आरोपों को किया खारिज

इस खुलासे के बाद गांव में आक्रोश का माहौल है – अब सभी की निगाहें जिला प्रशासन पर टिकी हैं कि वह इस कथित “कागज़ी नाली घोटाले” पर कब और कैसी कार्रवाई करता है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.