Warning: Trying to access array offset on false in /home/u317775268/domains/fatafatsamachar.co.in/public_html/wp-content/themes/mh-magazine-lite/includes/mh-custom-functions.php on line 144
Warning: Attempt to read property "post_title" on null in /home/u317775268/domains/fatafatsamachar.co.in/public_html/wp-content/themes/mh-magazine-lite/includes/mh-custom-functions.php on line 144
एमसीबी । कलेक्टर डी. राहुल वेंकट के निर्देशानुसार और जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंकिता शर्मा सोम के मार्गदर्शन में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती यशवंती सिंह और जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजेश साहू की उपस्थिति में जिला पंचायत का प्रथम सम्मेलन जनपद पंचायत के सभा कक्ष में उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ।
इस महत्वपूर्ण अवसर पर जिला पंचायत सदस्यों और अधिकारियों ने एक साथ मिलकर जनहित के मुद्दों पर चर्चा की और विकास कार्यों की दिशा में सार्थक पहल की। सम्मेलन के उपरांत होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें रंगों और फूलों की छटा बिखरी। सभी जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने प्रेम, सौहार्द्र और स्नेह के रंगों में सराबोर होकर एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं।
होली के इस उल्लासमय आयोजन में सभी ने एकजुटता और भाईचारे का संदेश दिया। जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंकिता शर्मा सोम ने अपने संबोधन में कहा कि जिस तरह होली के रंग हर किसी के जीवन में खुशियां भरते हैं, उसी तरह हमें भी समाज में प्रेम, सौहार्द्र और समर्पण की भावना को प्रबल बनाना चाहिए। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती यशवंती सिंह और उपाध्यक्ष राजेश साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी अपनी भावनाओं को शब्दों में व्यक्त किया और जिले के सर्वांगीण विकास की प्रतिबद्धता जताई। जिला अधिकारियों ने भी इस आयोजन को और अधिक सतरंगी बनाने का प्रयास किया।
समर्पण और सद्भावना के इस पावन पर्व पर सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। इस अवसर पर भरतपुर से श्रीमती अनिता चौधरी, कंजिया से श्रीमती सुखमंती सिंह, कोटाडोल से श्रीमती बेलाकुंवर आयाम, केल्हारी से श्रीमती अनिता सिंह, ताराबहरा से अजीत नारायण, चैनपुर से रामजीत लकड़ा, देवाड़ांड से श्रीमती ममता सिंह और खड़गवां जनपद पंचायत क्षेत्र से श्रीमती प्रिया सिंह के साथ सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
