Warning: Trying to access array offset on false in /home/u317775268/domains/fatafatsamachar.co.in/public_html/wp-content/themes/mh-magazine-lite/includes/mh-custom-functions.php on line 144
Warning: Attempt to read property "post_title" on null in /home/u317775268/domains/fatafatsamachar.co.in/public_html/wp-content/themes/mh-magazine-lite/includes/mh-custom-functions.php on line 144
कोरबा,18 मार्च । जिले के ऐतिहासिक धरोहरों में से एक सर्वमंगला मंदिर स्थित प्राचीन रानी गुफा के संरक्षण और हनुमान मंदिर के जिर्णोद्धार की मांग को लेकर हिंदू धर्म रक्षक संगठन ने विरोध प्रदर्शन किया है। संगठन का कहना है कि रानी गुफा के पास काफी गंदगी हो गई है और रेलवे के काम के कारण हनुमान मंदिर भी क्षतिग्रस्त हो गया है।
मंगलवार को संगठन ने घंटाघर चौक से रैली निकाली और पैदल मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट तक पहुंचे। कलेक्टर कार्यालय के बाद बैठक में संगठन के सदस्यों ने नारेबाजी की। संगठन का कहना है कि प्रशासन का प्रयास नाकाफी है और जल्द कोई कार्रवाई नहीं की गई तो वे बड़ा प्रदर्शन करेंगे।
इस प्रदर्शन के माध्यम से संगठन ने प्रशासन से मांग की है कि रानी गुफा और हनुमान मंदिर के संरक्षण के लिए तत्काल कार्रवाई की जाए। संगठन का कहना है कि ये ऐतिहासिक धरोहरें कोरबा जिले की सांस्कृतिक विरासत का हिस्सा हैं और इनका संरक्षण करना हमारी जिम्मेदारी है।
