शराबी शिक्षक सस्पेंड: प्रधान पाठिका के पास बैठकर गुरुजी ने पी शराब, चखना भी खाया, बोला-जाओ कलेक्टर, डीईओ, जिसको बताना है बताओ, मेरा कोई कुछ #$#&….



बिलासपुर। प्रधान पाठिका के सामने बैठकर स्कूल में शराबखोरी करने वाले शिक्षक को डीईओ ने सस्पेंड कर दिया है। शिक्षक का नाम संतोष कुमार केवट, प्राइमरी स्कूल में पदस्थ है। ये पूरा मामला मस्तूरी ब्लाक के मचहा प्राइमरी स्कूल का है।



जानकारी के मुताबिक, शराबी शिक्षक की करतूत का वीडियो क्षेत्र के किसी युवक ने बनाया है। घटना बीते बुधवार 28 फरवारी की है। स्कूल में संतोष केवट सहायक शिक्षक के पद पर तैनात है। दरअसल, शिक्षक के शराबखोरी की शिकायत लंबे समय से मिल रही थी। बुधवार को शिक्षक स्कूल लेट से पहुंचा और प्रधानपठिका के सामने बैठकर शराबखोरी करने लगा। घटना के दौरान कुछ स्थानीय लोग भी स्कूल में मौजूद थे। बुधवार को शराब के नशे में शिक्षक स्कूल पहुंचा, इस दौरान उसकी शर्ट की जेब में शराब की बोतल थी। जिसे देखकर एक युवक टीचर का VIDEO बनाने लगा।

युवक ने जब सहायक शिक्षक संतोष कुमार केवट से पूछा कि जेब में क्या है तो उसने कहा कि जो भी आपको क्या काम है बताओ। शराब के बारे में पूछने पर उसने कहा कि हमारी मर्जी, हम कुछ भी करें। जाओ प्रधानपाठक से कहो। मैं रोज पीता हूं, कोई प्रॉब्लम। हद तो तब हो गई जब शिक्षक प्रधान पाठिका के सामने ही शराब निकालकर पीने लगा। और वीडियो बना रहे युवक को बोला, किसको दिखाओगे, BEO, DEO, कलेक्टर के पास जाओ। वीडियो में ये सब चखना आना चाहिए।

इधर इस वीडियो के वायरल होने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने शराबी शिक्षक को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। नीचे देखें वीडियो…

  कलेक्टर ने उपनिदेशक वरुण जैन को दी बधाई, हाथी अलर्ट एप डेवलप कराने के लिए मिला ईको वॉरियर अवार्ड

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.