Warning: Trying to access array offset on false in /home/u317775268/domains/fatafatsamachar.co.in/public_html/wp-content/themes/mh-magazine-lite/includes/mh-custom-functions.php on line 144
Warning: Attempt to read property "post_title" on null in /home/u317775268/domains/fatafatsamachar.co.in/public_html/wp-content/themes/mh-magazine-lite/includes/mh-custom-functions.php on line 144
कांकेर । कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन की एक और अभिनव पहल ‘मावा मोदोल’ के तहत जिले के युवाओं के लिए सीजी पीएससी मैराथन टेस्ट सिरीज की परीक्षा सोमवार से शुरू हुई। यह परीक्षा 27 जनवरी से प्रारंभ होकर 6 फरवरी तक प्रति दिवस विषयवार आयोजित होगी। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि उक्त परीक्षा विषयवार अलग-अलग तिथि को प्रति दिवस दो घंटे सुबह 10 से 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि यह परीक्षा 11 दिवस तक जिले के निर्धारित परीक्षा केन्द्रों में संचालित किया जाएगा। विषय विशेषज्ञों के माध्यम से प्रश्न पत्र तैयार कराया जा रहा है तथा मैराथन टेस्ट सीरीज के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारी की गई है।
जिला शिक्षा अधिकारी ने जानकारी दी है कि सीजी पीएससी के मैराथन टेस्ट सीरीज के अंतर्गत विकासखंड चारामा, कांकेर एवं नरहरपुर के प्रतिभागियों के लिए डाईट भवन कांकेर, बीआरसीसी भवन कांकेर एवं शासकीय नरहरदेव में परीक्षा आयोजित किया जा रहा है। इसी प्रकार विकासखंड अंतागढ एवं कोयलीबेडा क्षेत्र के छात्रों के लिए पीएमश्री शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय अंतागढ़ को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। विकासखंड दुर्गूकोंदल एवं भानुप्रतापपुर क्षेत्र के छात्रों के लिए मावा मोदोल निःशुल्क कोचिंग सेंटर बीईओ कार्यालय के बाजू में भानुप्रतापपुर में आयोजित किया जा रहा है, जबकि पखांजूर क्षेत्र के छात्रों के लिए बीआरसीसी प्रशिक्षण कक्ष एवं जनपद पंचायत प्रशिक्षण कक्ष पखांजूर में आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने आगे बताया कि मैराथन टेस्ट सीरीज हेतु अब तक 600 विद्यार्थियोंं ने पंजीयन कराया हैं, जिनमें से प्रथम दिवस 352 से अधिक छात्रों ने भाग लिया है। जिला प्रशासन द्वारा सभी अर्हताधारी छात्र-छात्राओं एवं युवाओं से अपील की गई है कि सीजी पीएससी की परीक्षा दिला रहे छात्र निर्धारित परीक्षा केन्द्र में नियमित उपस्थित होकर अधिक से अधिक संख्या में परीक्षा में भाग लेकर सुनहरा अवसर का लाभ उठाएं।
