महाकुंभ जाने वाले वाहनों की एंट्री बैन


Warning: Trying to access array offset on false in /home/u317775268/domains/fatafatsamachar.co.in/public_html/wp-content/themes/mh-magazine-lite/includes/mh-custom-functions.php on line 144

Warning: Attempt to read property "post_title" on null in /home/u317775268/domains/fatafatsamachar.co.in/public_html/wp-content/themes/mh-magazine-lite/includes/mh-custom-functions.php on line 144

बलरामपुर । छत्तीसगढ़- उत्तर प्रदेश बॉर्डर पर महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं को रोक दिया गया है। बुधवार शाम लगभग 12 घंटे तक ट्रकों और भारी वाहनों को बसंतपुर से धनवार के बीच रोका गया था। जिसके कारण 15 किलोमीटर तक लंबा जाम लगा रहा। फ़िलहाल यातायात बहाल पर दी गई है। लेकिन महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं को रोक दिया गया है। दरअसल, प्रतिबन्ध का सबसे अधिक असर बलरामपुर जिले के धनवार बॉर्डर पर देखने को मिला। प्रयागराज में मची भगदड़ के बाद सीमावर्ती राज्यों की सीमाओं पर 31 जनवरी रात 12 बजे तक वाहनों की एंट्री पूरी तरह से बैन कर दी है है। इसके लिए सरगुजा आईजी ने कुंभ श्रद्धालुओं की गाड़ियों को रोकने का आदेश जारी किया है। जिसके बाद श्रद्धालुओं की गाड़ियों को सूरजपुर जिले के चंदौरा से वापस किया गया। कई घंटे जाम में फंसी रही गाडियां

 

प्रतिबन्ध के बीच स्थानीय यात्री बसों और चार पहिया वाहनों को इससे छूट दी गई है। लेकिन कुंभ यात्रियों के वाहनों को रोका गया है। धनवार से लेकर बसंतपुर तक जाम की स्थिति बनने के कारण यूपी के रेनुकूट तक चलने वाली गाड़ियों को परिवर्तित मार्ग से रघुनाथपुर होकर भेजा गया। इस दौरान यूपी से गाड़ियों को आने की छूट है, लेकिन गाड़ियां यूपी सीमा और छत्तीसगढ़ सीमा में जाम में फंस गई थी।

  BALCO को झटका: कर्मचारियों की टाउनशिप को बिजली पर GST ITC का नहीं मिलेगा लाभ – छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट

 

1 फरवरी से होगी महाकुंभ जाने की एंट्री

 

यह प्रतिबंध महाकुंभ में बढ़ती भीड़ और सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए लगाया गया है। 1 फरवरी से वाहनों को प्रयागराज महाकुंभ जाने की अनुमति दी जाएगी। प्रशासन ने यात्रियों से धैर्य बनाए रखने और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है।कई किलोमीटर तक जाम लगने के कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस दौरान श्रद्धालु खाने- पीने के लिए परेशान हुए। फिलहाल यातायात बहाल कर दिया गया है।