Durg Murder News:– अज्ञात महिला की अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी, दुष्कर्म के प्रयास का विरोध करने पर हुई थी हत्या, 1000 से अधिक लोगों से पूछताछ और 100 घंटे से ज्यादा CCTV विश्लेषण के बाद खुलासा

Durg दुर्ग। अज्ञात महिला की हत्या के अंधे मामले में पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में स्पष्ट हुआ कि महिला के साथ दुष्कर्म की कोशिश की गई थी और उसके विरोध पर गला दबाकर उसकी जान ले ली गई। पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले में 1000 से ज्यादा लोगों से पूछताछ की, 100 घंटे से अधिक सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया और तकनीकी जांच के बाद आरोपी तक पहुंच बनाई। मामला थाना कुम्हारी क्षेत्र से जुड़ा है।

कुम्हारी थाना अंतर्गत कैवल्य धाम के पीछे परसदा खार स्थित खेत में एक अज्ञात महिला का शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया। पीएम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि होने के बाद हत्या का अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

अज्ञात महिला की पहचान और आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए दुर्ग जिले के पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के निर्देशन में पांच विशेष टीमों का गठन किया गया। टीमों ने क्षेत्र के गली-मोहल्लों, आसपास के गांवों और संभावित ठिकानों पर फोटो दिखाकर पहचान का प्रयास किया। इस दौरान 1000 से अधिक व्यक्तियों से पूछताछ की गई और घटनास्थल व आसपास के इलाकों के 100 घंटे से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। फुटेज के आधार पर लाखों कॉल डिटेल रिकॉर्ड का भी तकनीकी विश्लेषण किया गया।

  छत्तीसगढ़ के 12वें मुख्य सचिव होंगे आईएएस विकास शील, ADB मनीला से रिलीव, अगले हफ्ते रायपुर लौटने की संभावना

लगातार जांच, तकनीकी साक्ष्यों और अंतरजिला स्तर पर गुमशुदगी मामलों के मिलान के बाद जुटाए गए प्रमाणों के आधार पर आरोपी महाराजा देवार उर्फ राजा देवार (उम्र 22 वर्ष), निवासी राम नगर बजरंग चौक, वार्ड क्रमांक 07, कुम्हारी, जिला दुर्ग को 28 फरवरी को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने महिला को बहला-फुसलाकर खेत में ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास किया और विरोध करने पर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। आरोपी की निशानदेही पर एक चप्पल, घटना के दिन पहनी गई शर्ट (जिसके दो बटन टूटे हुए थे) तथा घटनास्थल से मिला शर्ट का बटन बरामद किया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.