जिला स्तरीय चार दिवसीय एफएलएन व नवाजतन प्रशिक्षण संपन्न



जांजगीर चांपा । डाइट परिसर में 27 से 30 मई तक चार दिवसीय एफएलएन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डाइट प्राचार्य बीपी साहू, उप प्राचार्य एलके पांडेय एफ एल एन जिला प्रभारी भुवनेश्वर जायसवाल के गरिमामय  उपस्थिति में डाइट जांजगीर में प्रारंभ हुआ। जिसमें जांजगीर एवं सक्ति जिले के 79 डी आर जी को प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण के पूर्व पांच दिवस दोनों जिला के समस्त डीआरजी को एसआरजी ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया गया था। 

जिसमे एनसीएफ-एफएस, भाषा शिक्षण ,भाषा के अभ्यास पुस्तिका शिक्षक संदर्शीका मौखिक भाषा विकास, डिकोडिंग के प्रचलित तरीके, गणित पाठ योजना, गणित के चार ब्लॉक मॉडल, बहु भाषा शिक्षण, मल्टी ग्रेड शिक्षण ,जादुई पिटारा ,मुस्कान पुस्तकालय, नवाजतन  आदि विषय पर  शिक्षकों को प्रशिक्षित किया गया जिसमें राज्य से एम टी आर के जलतारे द्वारा नवाजतन पर विशेष चर्चा किया गया व सभी शिक्षकों को नवाजतन चैलेंज सितंबर तक लेने के लिए प्रेरित किया गया।  प्रत्येक दिन राज्य कोर ग्रुप से जानकी साहू , शोभा बेंजामिन, श्रद्धा शर्मा, एस के साहू,सुरेश पांडेय द्वारा नियमित रूप से मॉनिटरिंग किया गया। चतुर्थ दिवस समापन अवसर पर डाइट प्राचार्य बीपी साहू ,उप प्राचार्य एल के पांडेय व एफ एल एन जिला जांजगीर एवं सक्ति प्रभारी भुवनेश्वर जायसवाल ,गोपेश साहू , के एम जायसवाल,संजय शर्मा,अजीम जी प्रेम जी फाउंडेशन मेंटर  उपस्थित थे। सभी प्रशिक्षार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। समापन अवसर पर डाइट प्राचार्य बीपी साहू द्वारा सभी प्रशिक्षार्थि द्वारा एफएलएन व नवजतन को शासन के अपेक्षाओं के अनुरूप धरातल पर बेहतर ढंग से कार्यान्वित करने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर सक्ति के मास्टर ट्रेनर पुष्पेंद्र कुमार कश्यप, हेमंत गबेल, बनवारी लाल  चंद्रा,  प्रकाश चंद्र मानिकपुरी ,शकुंतला देवांगन, जांजगीर चांपा जिले से मास्टर ट्रेनर धीरेंद्र रत्नाकर, मनिंद्र पांडे, धनेश्वर देवांगन, संध्या देवी, रेशमा उरांव, पृना उरांव उपस्थित रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.