Dhamtari News: जिला पंचायत धमतरी में गणतंत्र दिवस पर भव्य समारोह,अध्यक्ष अरुण सार्वा ने किया ध्वजारोहण देश


Dhamtari | धमतरी।
कार्यक्रम में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गजेंद्र सिंह ठाकुर, उप संचालक नकुल वर्मा, लेखा अधिकारी चंदन टंडन, जिला पंचायत उपाध्यक्ष गौकरण साहू सहित जिला पंचायत सदस्य पूजा सिन्हा, कुलेश्वरी गायकवाड़, मोनिका देवांगन, अजय फत्तेलाल ध्रुव, मीना साहू, धनेश्वरी साहू, कविता बाबर, अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

स्वतंत्रता सेनानियों और संविधान निर्माताओं को किया नमन

ध्वजारोहण के पश्चात अपने उद्बोधन में जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा ने कहा कि देश को आज़ादी दिलाने के लिए स्वतंत्रता सेनानियों ने अत्यंत कठिन परिस्थितियों में अंग्रेजों के विरुद्ध संघर्ष किया। उनके बलिदानों के कारण ही आज हम स्वतंत्र भारत में सांस ले पा रहे हैं।

उन्होंने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस केवल उत्सव नहीं, बल्कि हमारे अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों की भी याद दिलाने का अवसर है।

2047 विकसित भारत के संकल्प को साकार करने का आह्वान

अरुण सार्वा ने सभी नागरिकों से अपने-अपने स्तर पर देश के विकास में योगदान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को हम सभी के सामूहिक प्रयासों से ही साकार कर सकते हैं।

राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया। इसके पश्चात जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा जिला पंचायत के सभी भृत्यों को वर्दी प्रदान की गई।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.