महिला सशक्तिकरण के बिना समाज का विकास अधूरा : केदार कश्यप


Warning: Trying to access array offset on false in /home/u317775268/domains/fatafatsamachar.co.in/public_html/wp-content/themes/mh-magazine-lite/includes/mh-custom-functions.php on line 144

Warning: Attempt to read property "post_title" on null in /home/u317775268/domains/fatafatsamachar.co.in/public_html/wp-content/themes/mh-magazine-lite/includes/mh-custom-functions.php on line 144

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी शक्ति का सम्मान

 

रायपुर । अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन मंत्री केदार कश्यप ने बतौर मुख्य अतिथि शामिल होकर नारी शक्ति को नमन किया। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि माता ही प्रथम गुरु होती हैं, जिनके मार्गदर्शन में व्यक्ति सफलता के शिखर तक पहुंच सकता है। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण के बिना समाज का विकास अधूरा है। कश्यप ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और वीरांगना झांसी की रानी लक्ष्मीबाई तथा अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला का उदाहरण देते हुए कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही हैं।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन में 21 किलोमीटर दौड़ में तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली ग्राम कुरूषनार की श्रीमती उर्मिला करंगा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उनके इस उपलब्धि पर जिलेभर में हर्ष का माहौल है। जिला पंचायत सीईओ आकांक्षा शिक्षा खलखो ने बताया कि जिले में महतारी वंदन योजना के तहत 27 हजार 48 महिलाओं को अब तक 30 करोड़ 14 लाख 11 हजार 900 रुपए की राशि का भुगतान किया गया है। इस राशि ने महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने में बड़ी भूमिका निभाई है। उन्होंने बताया कि जिले में सक्षम योजना के अंतर्गत 86 महिलाओं को 50 लाख 60 हजार रुपए तथा ऋण योजना के तहत 83 समूहों को 41 लाख 95 हजार रुपए का ऋण प्रदान किया गया है। इससे महिलाओं को स्वावलंबी बनाने में महत्वपूर्ण सहायता मिली है।

  CG:– मिशनरी स्कूल की निंदनीय हरकत, राधे–राधे कहने पर नर्सरी की छात्रा के मुंह पर टेप चिपकाकर छड़ी से पीटा, महिला प्रिंसिपल गिरफ्तार

जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण मरकाम ने अपने संबोधन में कहा कि जब-जब धरती पर अत्याचार बढ़ा है, तब-तब नारी शक्ति ने विराट रूप धारण कर उसका अंत किया है। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रताप सिंह मंडावी, सर्व आदिवासी समाज के संरक्षक रूपसाय सलाम, छोटेडोंगर सरपंच श्रीमती संध्या पवार, जनपद अध्यक्ष पिंकी उसेंडी, मछुआ कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष भरत मटियारा, महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और महिलाएं उपस्थित थीं।