कोरबा: BALCO में ‘अलाइसा’ रोबोट की तैनाती, कर्मचारियों को मिलेगा रियल-टाइम सुरक्षा प्रशिक्षण

कोरबा-बालकोनगर। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (BALCO) ने अपने संयंत्र में ‘अलाइसा’ (एल्यूमिनियम एआई सपोर्ट एजेंट) नामक अत्याधुनिक एआई-संचालित ह्यूमनॉइड असिस्टेंट तैनात किया है। यह अपनी तरह का अनूठा सिस्टम है, जिसे एल्यूमिनियम निर्माण में शॉप फ्लोर की कार्यक्षमता, संचालन दक्षता और औद्योगिक सुरक्षा को बेहतर बनाने के उद्देश्य से विकसित किया गया है।

स्मेल्टर कॉम्प्लेक्स में कार्यरत ‘अलाइसा’ कर्मचारियों के लिए ऑन-ग्राउंड ट्रेनिंग, ज्ञान और निर्णय-सहायता का माध्यम बनकर काम कर रहा है। यह कन्वर्सेशनल एआई को प्लांट-विशिष्ट ऑपरेशनल इंटेलिजेंस से जोड़ते हुए एसओपी (मानक संचालन प्रक्रिया), एसएमपी (मानक रखरखाव प्रक्रिया) और महत्वपूर्ण सुरक्षा प्रोटोकॉल पर रियल-टाइम मार्गदर्शन उपलब्ध कराता है।

BALCO के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक राजेश कुमार ने कहा कि कंपनी तकनीक और मानव क्षमता के संतुलन पर विशेष ध्यान देती है। उनके अनुसार ‘अलाइसा’ की तैनाती डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन की दिशा में एक अहम कदम है, जो कार्यस्थल पर सीखने, निर्णय लेने और सुरक्षा मानकों को नई दिशा दे रहा है। यह पहल कर्मचारियों को अधिक सक्षम, जागरूक और आत्मनिर्भर बनाने में भी मददगार साबित हो रही है।

शुरुआती चरण में ‘अलाइसा’ के माध्यम से 100 से अधिक कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। यह सिस्टम लर्निंग मॉड्यूल, रियल-टाइम प्रश्न समाधान और मूल्यांकन आधारित सुविधाएं प्रदान करता है, जिससे सुपरवाइजर कर्मचारियों की प्रगति पर प्रभावी नजर रख सकते हैं।

  कुसमुंडा में समर कैंप को लेकर उठे सवाल, खदान प्रभावित बच्चों को शामिल नहीं किए जाने पर नाराजगी

प्रारंभिक प्रतिक्रिया के अनुसार, इस तकनीक से कर्मचारियों को तकनीकी जानकारी तक बेहतर पहुंच मिली है, समस्याओं का समाधान तेजी से हो रहा है और रियल-टाइम निर्णय लेने में आत्मविश्वास बढ़ा है।

संस्थान में कार्यरत प्रशिक्षु उदय चौहान ने बताया कि पॉटलाइन में कार्य शुरू करने से पहले उन्होंने ‘अलाइसा’ के जरिए सुरक्षा प्रशिक्षण लिया, जो बेहद प्रभावी और उपयोगी रहा।

यह पहल भारत के मेटल सेक्टर में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है और BALCO को कोर मैन्युफैक्चरिंग में ह्यूमनॉइड एआई अपनाने वाली अग्रणी कंपनियों में शामिल करती है। कंपनी पहले से ही डिजिटल स्मेल्टर तकनीक के उपयोग के लिए जानी जाती है, जिससे संभावित समस्याओं का पूर्वानुमान लगाकर समय पर निर्णय लेना संभव हो पाता है।

‘अलाइसा’ BALCO की व्यापक डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन रणनीति का हिस्सा है, जो सप्लाई चेन, पॉटलाइन ऑपरेशंस, कास्ट हाउस, रोल्ड प्रोडक्ट्स और कार्बन यूनिट तक विस्तारित है। इन पहलों का उद्देश्य उन्नत तकनीक के माध्यम से उत्पादन क्षमता बढ़ाना, संसाधनों का बेहतर उपयोग करना और सुरक्षा मानकों को मजबूत बनाना है

Newsdesk's avatar
About Newsdesk 345 Articles
प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.