धार्मिक एवं सांस्कृतिक आस्था का केंद्र है दलहा इसका महत्व बना रहे अटल श्रीवास्तव




रतनपुर – कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव आज कोटा क्षेत्र के नवागांव स्थित दलहा पहाड़ के प्रांगण में पिछले 23 वर्षों से आयोजित हो रहे महायज्ञ में शामिल हुए मकर संक्रांति के अवसर पर लगने वाले मेले में भी शामिल हुए और यज्ञ में भाग लेकर पूजा अर्चना की आहुति दी।

अटल श्रीवास्तव ने इस अवसर पर कहा की दलहा बाबा दलहा पहाड़ कोटा क्षेत्र के धार्मिक एवं सांस्कृतिक आस्था का केंद्र है ।आसपास की 7 ग्राम पंचायत के लोग समिति बनाकर पिछले 20 से 25 वर्षों से यहां धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन करते हैं मुझे विधायक के रूप में आज शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ मैं प्रयास करूंगा कि इसका महत्व बना रहे । इस अवसर पर ग्रामीण जनों ने सीसी रोड की मांग की विधायक अटल श्रीवास्तव ने आस्वस्त किया कि जल्द ही इन मांगों पर विचार कर इसे पूरा करने का प्रयास करेंगे विधायक अटल श्रीवास्तव के साथ इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष आदित्य दीक्षित कुलवंत सिंह धर्मेंद देवांगन अरुण त्रिवेदी बैकुंठ जायसवाल सहित आसपास के गांव के कांग्रेस के कार्यकर्ता पदाधिकारी पंच सरपंच गण एवं जन प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित थे

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.