CSPGCL की गारे पेलमा खदान का देशभर में जलवा, 206 ओपनकास्ट खदानों में 20वां स्थान

रायपुर, 22 जुलाई। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कंपनी लिमिटेड (CSPGCL) की गारे पेलमा सेक्टर-III कोयला खदान ने राष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए भारत सरकार के कोयला मंत्रालय की वित्तीय वर्ष 2024-25 की स्टार रेटिंग में प्रतिष्ठित 5-स्टार रेटिंग प्राप्त की है। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर खदान ने 92 प्रतिशत अंक अर्जित किए और देश की 206 ओपनकास्ट कोयला खदानों में 20वां स्थान हासिल किया। इसके साथ ही यह गारे पेलमा कोलफील्ड की सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली खदानों में शामिल हो गई है।

पावर कंपनीज के अध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह ने इस उपलब्धि पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि यह पूरी टीम की प्रतिबद्धता, मेहनत और उत्कृष्ट कार्य संस्कृति का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि भविष्य में भी कंपनी राष्ट्रीय स्तर पर इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करती रहेगी।

जनरेशन कंपनी के प्रबंध निदेशक संजीव कुमार कटियार ने बताया कि गारे पेलमा सेक्टर-III खदान इससे पहले भी कई राष्ट्रीय उपलब्धियां अपने नाम कर चुकी है। खान सुरक्षा महानिदेशालय (DGMS) द्वारा आयोजित वार्षिक कोयला खान सुरक्षा पखवाड़ा-2025 में खदान को 7 राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हुए थे। वहीं, पिछले पांच वर्षों से सुरक्षा मानकों के उत्कृष्ट पालन के लिए लगातार प्रथम पुरस्कार भी मिल रहा है।

  महाकुंभ स्नान के लिए प्रयागराज जाने आपके पास है तीन स्पेशल ट्रेनें, आपकी यात्रा का रूट ऐसे रहेगा

उन्होंने कहा कि 5-स्टार रेटिंग सुरक्षित खनन, पर्यावरण संरक्षण, आधुनिक तकनीक के उपयोग, श्रमिक कल्याण और सतत विकास के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। यह सम्मान आने वाले समय में और बेहतर प्रदर्शन के लिए पूरी टीम को नई ऊर्जा और प्रेरणा देगा।

उल्लेखनीय है कि कोयला मंत्रालय द्वारा देश की सभी खदानों का मूल्यांकन खनन संचालन, पर्यावरण संरक्षण, आधुनिक तकनीक, आर्थिक प्रदर्शन, पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन, श्रमिक कल्याण तथा सुरक्षा जैसे सात प्रमुख मानकों के आधार पर किया जाता है। इन सभी क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के कारण गारे पेलमा सेक्टर-III को यह प्रतिष्ठित 5-स्टार रेटिंग प्रदान की गई।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.