Crime News:– अधेड़ को पड़ोसन से प्यार पड़ा महंगा, पति ने पत्नी के प्रेमी की हत्या कर जला दी लाश, 12 दिन गांव में कैंप कर पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी



Bilaspur crime News:– फॉर्म हाउस के चौकीदार की जघन्यता से हत्या कर लाश जलाने के मामले में पुलिस ने खुलासा किया है। पड़ोसी ने पत्नी से अवैध संबंधों के चलते हत्या कर लाश जला दी थी। पुलिस ने गांव में 12 दिन कैंप कर आरोपी को पकड़ा है।

बिलासपुर। कोटा थाना क्षेत्र के ग्राम बेलटुकरी में 21 अप्रैल को हुई हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। गांव में स्थित रिटायर्ड अधिकारी के फार्म हाउस के चौकीदार की जघन्यता से हत्या कर लाश जला दी गई थीं। अंधे कत्ल को सुलझाने के लिए पुलिस ने 12 दिन तक गांव में कैंप किया और आरोपी को पकड़ने के बाद आज एसपी ने मामले का खुलासा किया। मामला कोटा थाना क्षेत्र का है।



कोटा थाना क्षेत्र के बेलटुकरी में एक रिटायर्ड पुलिस अधिकारी का ओंकार फार्म हाउस है। यहां ग्राम बेलटुकरी का ही 48 वर्षीय रामफल यादव पिता स्व. लखन यादव चौकीदारी करता था। फॉर्म हाउस गांव के बाहर स्थित है। 20  अप्रैल को दिन में चौकीदार रामफल यादव को गांव के किराना दुकान से सामान लेते ग्रामीणों ने देखा था। फिर 20 अप्रेल की रात से 21 अप्रैल की सुबह तक उसकी फॉर्म हाउस में हत्या हो गई थी। सुबह जब गांव के ग्रामीण फार्म हाउस के पास से निकले तब उन्हें कुछ जलने की बदबू आई। फार्म हाउस के अंदर जाकर देखने पर रामफल यादव की लाश चारपाई पलंग के अंदर जली हुई अवस्था में जमीन पर पड़ी थी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना गांव के कोटवार को दी कोटवार से सूचना मिलने पर कोटा थाना प्रभारी रजनीश सिंह मौके पर पहुंच गए। फॉरेंसिक व डॉग एक्सपर्ट की टीम भी बुलाई गई। अवलोकन में स्पष्ट हुआ कि चौकीदार रामफल की बड़ी ही निर्ममता से हत्या हुई है। उसके प्राइवेट पार्ट को डैमेज कर जला दिया गया था। जिसके चलते पुलिस अवैध संबंधों के चलते हत्या मानकर जांच कर रही थी।

पुलिस को जांच में शुरुआत में कोई सुराग नहीं मिल पा रहा था। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए  इस अंधे कत्ल को सुलझाने के लिए निर्देश दिए गए थे। पुलिस टीम द्वारा आरोपी की तलाश हेतु लगातार गांव में कैंप किया जा रहा था। घटनास्थल के आसपास की सीसीटीवी फुटेज देखने के अलावा टावर डंप और संदेहियों की कॉल डिटेल भी निकाली जा रही थी।

घटनास्थल के आसपास उसके लोगों से पूछताछ के दौरान पड़ोसी भगेला केंवट से भी पूछताछ की गई। जिसमें वह गोलमोल जवाब देने लगा। पुलिस के  मुखबिरों ने भी उसकी भूमिका संदिग्ध बताई थी। पुलिस के द्वारा संदेही भगेला से कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने बताया कि उसे अपनी पत्नी के साथ रामफल यादव के अवैध संबंधों का पता चल गया था। जिससे वह बेहद नाराज था। घटना की रात वह लोहे का गडासर (चापट)  लेकर फॉर्म हाउस में पहुंचा और सोए हुए रामफल के गले में वारकर हत्या कर दी। गुस्से में उसने कई वार किए और मृतक रामफल का प्राइवेट पार्ट भी क्षतिग्रस्त कर दिया। साक्ष्य छिपाने के लिए डीजल डाल मृतक को को  जला दिया।

आज पूरे प्रकरण का खुलासा करते हुए एसपी रजनेश सिंह ने बताया कि आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त हथियार, पहने हुए बनियान, डीजल का डिब्बा जब्त किया गया है। मामले में आरोपी भगेला केंवट पिता स्व. बहोरन केंवट उम्र 59 साल साकिन घोंघाडीह थाना कोटा जिला बिलासपुर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा जाता है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.