Crime News:– पुलिस ने ड्रोन तकनीकी का इस्तेमाल कर नदी के मुहाने तक तलाश कर बरामद किया शव, उप सरपंच की हत्या के सात आरोपी गिरफ्तार

Crime News:– पुलिस ने ड्रोन तकनीकी का इस्तेमाल कर नदी के मुहाने तक तलाश कर बरामद किया शव, उप सरपंच की हत्या के सात आरोपी गिरफ्तार

Crime News:– जांजगीर-चांपा जिले के बिर्रा थाना क्षेत्र के ग्राम करही से लापता उपसरपंच महेंद्र बघेल की तलाश एक बड़े अपराध की गुत्थी में बदल गई। शुरुआती जांच में ही मामला संदिग्ध पाया गया और आरोपियों की गिरफ्तारी से यह सनसनीखेज खुलासा हुआ कि हत्या के बाद शव को महानदी के तेज बहाव में फेंक दिया गया था। बरसाती दिनों में उफान मार रही महानदी से शव की बरामदगी असंभव जैसी लग रही थी, लेकिन पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय के नेतृत्व में यह चुनौती भी जीत ली गई।

जांजगीर-चांपा। 06 सितम्बर 2025 की रात से शुरू हुए इस केस ने पूरे जिले को हिला दिया। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के कुशल मार्गदर्शन में उप पुलिस अधीक्षक आजाक, थाना बिर्रा, शिवरीनारायण, बहमनीडीह, कोतवाली, पुलिस लाइन, नगर सेना गोताखोर स्टाफ, फॉरेंसिक टीम और जिले के कई थाना–चौकी के अधिकारी-कर्मचारी एकजुट होकर जुटे।

अपराध और जांच की चुनौती
लगभग 30–35 किलोमीटर के दायरे में पुलिस ने लगातार ग्रामीणों से संपर्क साधा, ड्रोन कैमरे का प्रयोग किया और गहन खोजबीन की। इस दौरान आक्रोशित ग्रामीणों के बीच कानून-व्यवस्था बनाए रखना भी पुलिस के लिए कठिन चुनौती थी।

सफलता और कानूनी प्रक्रिया
लगातार प्रयासों से पुलिस ने आखिरकार नदी के बीच टापू से महेंद्र बघेल का शव बरामद किया। कानूनी प्रक्रिया पूर्ण कर शव परिजनों को सौंपा गया और शांतिपूर्ण अंतिम संस्कार सम्पन्न हुआ। पुलिस ने न केवल आरोपियों को गिरफ्तार किया बल्कि ठोस साक्ष्य भी जुटाए।

अपराधियों पर शिकंजा, जनता का विश्वास
इस कार्रवाई से पुलिस ने साबित कर दिया कि संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ किया गया काम असंभव को भी संभव बना सकता है। एसपी विजय कुमार पांडेय के नेतृत्व में जांजगीर-चांपा पुलिस की यह उपलब्धि अपराधियों के लिए कड़ा संदेश और पुलिस बल के लिए प्रेरणा है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.