रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर लांखों की ठगी, दंपती गिरफ्तार


Warning: Trying to access array offset on false in /home/u317775268/domains/fatafatsamachar.co.in/public_html/wp-content/themes/mh-magazine-lite/includes/mh-custom-functions.php on line 144

Warning: Attempt to read property "post_title" on null in /home/u317775268/domains/fatafatsamachar.co.in/public_html/wp-content/themes/mh-magazine-lite/includes/mh-custom-functions.php on line 144

बिलासपुर । न्यायधानी बिलासपुर में रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर युवक से लाखों की ठगी का मामला सामने आया है. दरअसल, आरोपी पति और पत्नी ने खुदको रेलवे का कर्मचारी बताकर युवक डोमन राजपूत को रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपए ऐंठ लिए. मामले में पुलिस ने आरोपी दंपती को गिरफ्तार कर लिया है।

 

जानकारी के अनुसार, बिलासपुर जिले के बिल्हा में उमरिया निवासी डोमन राजपूत को आरोपी रूपेश रजक और उसकी पत्नी रोमा रजक ने खुद को रेलकर्मी बताया. दोनों आरोपियों ने युवक को रेलवे में लोको पायलट की नौकरी दिलाने का दिया. जिसके बाद झांसा देकर युवक से 5.40 लाख की ठगी कर ली. पीड़ित युवक ने इसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई. पुलिस ने आरोपी दंपति को गिरफ्तार किया है।