अपनी गलती छुपाने विधानसभा की कार्यवाही बाधित कर रही कांग्रेस : राजेश मूणत


Warning: Trying to access array offset on false in /home/u317775268/domains/fatafatsamachar.co.in/public_html/wp-content/themes/mh-magazine-lite/includes/mh-custom-functions.php on line 144

Warning: Attempt to read property "post_title" on null in /home/u317775268/domains/fatafatsamachar.co.in/public_html/wp-content/themes/mh-magazine-lite/includes/mh-custom-functions.php on line 144

रायपुर । विधानसभा बजट सत्र के दौरान ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) की कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस विधायकों ने सदन में हंगामा किया। इस दौरान कांग्रेस विधायक गर्भगृह तक पहुंच गए, जिससे उन्हें सस्पेंड कर दिया गया। इसके बाद कांग्रेस के विधायकों ने गांधी प्रतिमा के सामने धरना दिया, जिस कारण सदन की कार्यवाही प्रभावित हुई।

भाजपा विधायक राजेश मूणत ने कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर अपना वीडियो बयान साझा किया। उन्होंने कहा, “चोर की दाढ़ी में तिनका” कहावत को याद करते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस अपनी गलती छुपाने के लिए विधानसभा की कार्यवाही को बाधित कर रही है। मूणत ने सवाल किया कि अगर भूपेश बघेल पाक साफ हैं, तो कांग्रेस में घबराहट क्यों है?

भूपेश बघेल पर ईडी की कार्रवाई के बाद कांग्रेस ने विरोध जताया, जबकि भाजपा ने कहा कि अगर कांग्रेस को कोई डर या घबराहट नहीं है, तो उन्हें सदन में इस तरह का विरोध प्रदर्शन करने की आवश्यकता नहीं थी।