कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक


Warning: Trying to access array offset on false in /home/u317775268/domains/fatafatsamachar.co.in/public_html/wp-content/themes/mh-magazine-lite/includes/mh-custom-functions.php on line 144

Warning: Attempt to read property "post_title" on null in /home/u317775268/domains/fatafatsamachar.co.in/public_html/wp-content/themes/mh-magazine-lite/includes/mh-custom-functions.php on line 144

समय सीमा के लंबित प्रकरणों प्राथमिकता के साथ निराकरण करने के दिए निर्देश

 

जांजगीर-चांपा । कलेक्टर आकाश छिकारा ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ली। बैठक में कलेक्टर ने विभागवार समय सीमा की लंबित प्रकरणों, जनदर्शन, जन चौपाल आदि में प्राप्त शिकायतों का विस्तार से समीक्षा करते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के साथ समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए।

 

कलेक्टर ने कहा कि सुशासन सप्ताह – प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम के तहत 19 दिसंबर से 24 दिसंबर तक जिले अंतर्गत विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए उन्होंने आवश्यक तैयारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को सुशासन सप्ताह एवं राज्य शासन के 1 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विभिन्न गतिविधियों को आयोजन करने के निर्देश दिए।

 

 

 

उन्होंने 25 दिसम्बर को सुशासन दिवस मनाने के लिए आवश्यक तैयारी करने कहा। कलेक्टर छिकारा ने दिव्यांगता जांच शिविर में बनायें दिव्यांगता प्रमाण पत्र की जानकारी लेते हुए सभी पात्र लोगों का दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने कहा। उन्होंने ई – डिस्ट्रिक्ट पोर्टल में जाति प्रमाण पत्र के सप्ताहित प्रगति की समीक्षा करते हुए ग्राम सभा से प्राप्त जाति प्रमाण पत्र के आवेदनों में प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि लक्ष्य अनुरूप जाति प्रमाण पत्र बनाने में प्रगति लाएं।

  RAIPUR:6 सूने मकानों में चोरी करने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार, 5.5 लाख का माल बरामद…

 

 

उन्होंने स्वास्थ्य के अधिकारियों को वरिष्ठ नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बनाने के प्रगति जानकारी लेकर शत प्रतिशत बनाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बैठक में लंबित अनुकंपा नियुक्ति, डायवर्सन के प्रकरण, नक्शा बटांकन की जानकारी, विवादित खाता विभाजन, विवादित नामांतरण, धान खरीदी, अविवादित नामांतरण, सीमांकन के प्रकरण, जल जीवन मिशन के कार्य, उत्कृष्ट जांजगीर-चांपा अभियान, आयुष्मान कार्ड, जल जीवन मिशन, पीएम जन आरोग्य योजना, किसान सम्मान निधि, पीएम आवास, पीएम विश्वकर्मा, महतारी वंदन योजना, केसीसी की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर एसपी वैद्य, जिला पंचायत गोकुल रावटे सहित जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।