छत्तीसगढ़ सीमेंट ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात


Warning: Trying to access array offset on false in /home/u317775268/domains/fatafatsamachar.co.in/public_html/wp-content/themes/mh-magazine-lite/includes/mh-custom-functions.php on line 144

Warning: Attempt to read property "post_title" on null in /home/u317775268/domains/fatafatsamachar.co.in/public_html/wp-content/themes/mh-magazine-lite/includes/mh-custom-functions.php on line 144

मुख्यमंत्री ने एसोसिएशन के सेवा कार्यों की सराहना की

 

रायपुर । छत्तीसगढ़ सीमेंट ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष अंजय शुक्ला एवं अन्य पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुख्यमंत्री निवास में  सौजन्य भेंट किया। इस अवसर पर एसोसिएशन द्वारा राज्य में किए जा रहे सेवा कार्यों और आगामी योजनाओं की जानकारी दी गई।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कुनकुरी सदन में एसोसिएशन द्वारा प्रदान की गई एंबुलेंस सेवा की सराहना की और कहा कि यह सेवा जशपुर जिले से इलाज हेतु रायपुर आने वाले जरूरतमंद लोगों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध हो रही है। स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में इस प्रकार की भागीदारी निश्चित रूप से सराहनीय है।

श्री शुक्ला ने जानकारी दी कि एसोसिएशन ने पिछली गर्मियों में ट्रांसपोर्ट यार्ड में शीतल पेयजल और गर्मी से राहत देने वाली सुविधाएं प्रदान की थीं, जिसे इस वर्ष भी प्रदान किया  जाएगा।

इसके अलावा, एसोसिएशन द्वारा सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित करने की योजना भी साझा की गई, जिसमें बेटियों के विवाह का संपूर्ण दायित्व एसोसिएशन उठाएगा। इस पहल से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को राहत मिलेगी और बेटियों का सम्मानजनक विवाह सुनिश्चित होगा।

  SECL बिलासपुर: श्रद्धा महिला मंडल ने शुरू किया वृक्षारोपण अभियान, मानसून में 1000 पौधे लगाने का बड़ा लक्ष्य

मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री अंजय शुक्ला के नेतृत्व में एसोसिएशन के सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं और हर प्रकार के सहयोग का आश्वासन भी प्रदान किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने यह भी कहा कि राज्य सरकार ट्रांसपोर्ट सेक्टर की भूमिका को समझती है और ट्रांसपोर्टरों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, यह सुनिश्चित किया जाएगा।