Chhatisgarh Vidhansabha winer Session:– आज विधानसभा में उपमुख्यमंत्री अरुण साव, मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, दयालदास बघेल, टंकराम वर्मा और राजेश अग्रवाल अपने-अपने विभागों से जुड़े प्रश्नों के उत्तर देंगे। इसके साथ ही सदन में दो ध्यानाकर्षण प्रस्ताव भी प्रस्तुत किए जाएंगे।

Raipur रायपुर- छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान आज प्रश्नकाल में कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। उपमुख्यमंत्री अरुण साव के साथ मंत्री दयालदास बघेल, श्याम बिहारी जायसवाल, टंकराम वर्मा और राजेश अग्रवाल अपने-अपने भारसाधक विभागों से संबंधित सवालों का जवाब देंगे। शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, सड़क, धान खरीदी और शासकीय भूमि जैसे विषयों पर विधायकों ने प्रश्न लगाए हैं।

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से मुख्यमंत्री/प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, जल जीवन मिशन के अंतर्गत किए गए कार्यों, सड़कों, पुल-पुलियों और भवन निर्माण की स्थिति, दुकानों के आबंटन, स्मार्ट सिटी परियोजनाओं में हुए कार्यों की जांच एवं कार्रवाई, अंतरराष्ट्रीय टेनिस अकादमी की वित्तीय व भौतिक प्रगति, खेलो इंडिया योजना के तहत भूमि आबंटन व निर्माण कार्य तथा अवैध प्लाटिंग पर की गई कार्रवाई को लेकर सवाल पूछे गए हैं।

मंत्री दयालदास बघेल से धान खरीदी की व्यवस्था, धान सुखत की मात्रा, एपीएल राशन कार्ड को बीपीएल में परिवर्तित करने की प्रक्रिया, नए राशन कार्ड जारी करने, धान खरीदी केंद्रों की स्थापना, बारदाना खरीदी और उससे जुड़ी जांच पर जवाब मांगे गए हैं।

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से जिला चिकित्सालयों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत हुई भर्तियों में कथित अनियमितताओं की जांच, गैर-मान्यता प्राप्त पैरामेडिकल कॉलेजों पर कार्रवाई, आयुष्मान योजना में सामने आई गड़बड़ियों, निजी अस्पतालों की मनमानी पर नियंत्रण, गुणवत्ताहीन दवाओं की शिकायतों पर प्रतिबंध, महतारी एक्सप्रेस के संचालन, डायल-108 एंबुलेंस सेवा के टेंडर और स्वास्थ्य विभाग की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी से जुड़े प्रश्न किए गए हैं।

  CG News:– शिक्षा सत्र शुरू होने के ढाई माह बाद भी शासकीय स्कूलों में विभिन्न विषयों का शुरू नही हुआ अध्यापन,एक शिक्षक निलंबित,चार को नोटिस

राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा से भूमि अधिग्रहण एवं मुआवजा वितरण, शासकीय भूमि की बिक्री, घास भूमि का नामांतरण व डायवर्सन, अटल यूनिवर्सिटी की भर्ती प्रक्रिया में धांधली के आरोप, इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय के सेटअप, किसानों के फसल बीमा में गिरदावरी मिलान तथा तहसीलों में राजस्व सर्वेक्षण को लेकर सवाल लगाए गए हैं।

मंत्री राजेश अग्रवाल से धार्मिक क्षेत्रों में कार्यरत लोक न्यासों द्वारा बिना अनुमति भूमि बिक्री के मामलों और पर्यटन स्थलों व पर्यटन सुविधाओं के विकास से संबंधित प्रश्न पूछे गए हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.