CG:– ग्रामीण अंचलों में स्वास्थ्य जागरूकता की दिशा में पहल, तिवरता कोल बेनिफिकेशन लिमिटेड ने आयोजित किया निःशुल्क चिकित्सा शिविर

CG:– ग्रामीण इलाकों तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने और आमजन को स्वास्थ्य के प्रति सजग बनाने के उद्देश्य से तिवरता कोल बेनिफिकेशन लिमिटेड द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल की गई। कंपनी ने तिवरता कोल वाशरी परिसर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया, जिसमें आसपास के गांवों के बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ लिया।

बिलासपुर। तिवरता कोल बेनिफिकेशन लिमिटेड के तत्वावधान में आयोजित यह स्वास्थ्य शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक संचालित हुआ। शिविर में अनुभवी एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने ग्रामीणों की निःशुल्क जांच की। इस दौरान बच्चों, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों सहित सभी आयु वर्ग के लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

शिविर में आम बीमारियों के साथ मौसमी रोगों पर विशेष ध्यान दिया गया। सर्दी-जुकाम, बुखार, त्वचा संबंधी समस्याएं, उच्च रक्तचाप एवं मधुमेह की जांच कर मरीजों को जरूरी चिकित्सकीय सलाह दी गई। जरूरतमंदों को निःशुल्क दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं।

चिकित्सकों ने ग्रामीणों को स्वच्छ जीवनशैली अपनाने, संतुलित भोजन करने और समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराने के महत्व के बारे में भी जानकारी दी। ग्रामीणों ने अपनी स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर डॉक्टरों से सीधे संवाद किया और उपयुक्त परामर्श प्राप्त किया।

  Baludabajar– bhatapara news:– प्रधान पाठिका ने अपने स्कूल में मतदान केंद्र नहीं बनाने रिटर्निंग ऑफिसर और सहायक रिटर्निंग ऑफिसर के साथ किया दुर्व्यवहार,कलेक्टर ने किया निलंबित

स्वास्थ्य शिविर में पहुंचे ग्रामीणों ने तिवरता कोल बेनिफिकेशन लिमिटेड की इस जनहितकारी पहल की सराहना की। ग्रामीणों का कहना था कि दूरस्थ क्षेत्रों में इस तरह के चिकित्सा शिविर अत्यंत उपयोगी सिद्ध होते हैं, क्योंकि कई बार संसाधनों के अभाव में समय पर इलाज नहीं मिल पाता।

इस अवसर पर तिवरता कोल बेनिफिकेशन लिमिटेड के जीएम बिन्नी बाबु ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना समय की जरूरत है। उन्होंने बताया कि इस प्रकार के शिविर प्रारंभिक स्तर पर बीमारियों की पहचान में सहायक होते हैं, जिससे समय रहते उपचार संभव हो पाता है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कंपनी अपने सामाजिक दायित्वों के तहत आगे भी ऐसे लोककल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन करती रहेगी, ताकि ग्रामीण समुदाय स्वस्थ रह सके और क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य वातावरण विकसित हो।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.