CG SIR News:– निर्वाचन ड्यूटी का दबाव भारी पड़ा, बीएलओ गिर पड़ीं, अस्पताल में भर्ती

Bilaspur बिलासपुर। सरकारी कर्मचारियों पर निर्वाचन ड्यूटी के दौरान एसआईआर सर्वे का अतिरिक्त दबाव कई बार खतरनाक साबित हो रहा है। तारबाहर स्कूल में ड्यूटी कर रही महिला बीएलओ गीता कृष्णन अचानक गश खाकर गिर पड़ीं। आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत स्थिर है।

घटना तारबाहर पानी टंकी दुर्गा पंडाल के पास स्थित शासकीय स्कूल में हुई। यहां लगभग 10 बीएलओ निर्वाचन कार्य के लिए तैनात थे। गीता कृष्णन, जो मूलतः महिला एवं बाल विकास विभाग की कर्मचारी हैं, निर्वाचन आयोग के आदेश पर बीएलओ ड्यूटी कर रही थीं। गश खाने के बाद साथी कर्मचारियों ने उन्हें पानी छिड़ककर होश में लाने की कोशिश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली और उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा।

परिजनों का आरोप है कि उन्हें निर्वाचन कार्य को तय समय में पूरा करने और विभागीय लक्ष्यों को साधने का असहनीय दबाव था। इसी तनाव के चलते उनका ब्लड प्रेशर अचानक बढ़ गया और तबियत बिगड़ गई।

साथी कर्मचारियों ने भी कहा कि सरकार लगातार ड्यूटी का दबाव डाल रही है, जिससे कर्मचारी मानसिक और शारीरिक रूप से प्रभावित हो रहे हैं। उनका कहना है कि इस तरह की परिस्थितियों में बच्चों और परिवार का नुकसान भी हो रहा है।

  एक लाख की रिश्वत मांगने वाले को 4 साल की हुई सजा

फील्ड में काम कर रहे कर्मचारियों ने बताया कि एसआईआर सर्वे की प्रक्रिया जटिल है और इसे तय समय सीमा में पूरा करने के लिए अधिकारी लगातार दबाव बनाते हैं। देशभर में ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जहां बीएलओ इसी दबाव के कारण बीमार हुए या अपनी जान गंवा बैठे।

जिला अस्पताल में भर्ती गीता कृष्णन की हालत स्थिर है और चिकित्सक लगातार उनका स्वास्थ्य परीक्षण कर रहे हैं। अधिकारी इसे एक गंभीर चेतावनी मानते हुए भविष्य में कर्मचारियों पर अतिरिक्त दबाव न डालने की बात कह रहे हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.