CG पुलिस ने बदला कार्रवाई का तरीका, खौफ में हैं रायपुर के अपराधी: 97 बदमाशों की हिस्ट्रीशीट खुली, 11 अपराधियों को किया ज़िलाबदर, 697 गुंडों की फाइल तैयार

गुण्डा बदमाशों एवं हिश्ट्रीशिटरों पर लगातार जारी है रायपुर पुलिस की वैधानिक कार्यवाही

रायपुर। अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अपने कार्रवाई का तरीका बदल दिया है। अब वह गिरोह में मिल रहे बदमाशों पर गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई कर रही है। वहीं, जो बदमाश अकेले किसी घटना को अंजाम देने की कोशिश कर रहे हैं उनकी हिस्ट्रीशीट खोलकर उन्हें गिरफ्तार कर रही है।

पुलिस के मुताबिक़ साल 2024 में कुल 97 तथा पिछले 01 माह में 84 अपराधियों की गुंडा फ़ाइल (हिश्ट्रीशीट )खोली गई। कुल 19 बदमाश की भी खोली गई निगरानी बदमाश फाईल। वर्ष 2024 में 11 आदतन अपराधियों के विरूद्ध की गई है जिला बदर की कार्यवाही। वर्ष 2024 के अब तक गुण्डा बदमाश की 697 फाईल। वर्ष 2023 में 04 आदतन अपराधियों के विरूद्ध की गई थी जिस बदर की कार्यवाही। इनमें से अधिकतर अपराधी इस समय जेल में हैं।

एसएसपी डॉ. संतोष कुमार सिंह के निर्देशानुसार समस्त राजपत्रित अधिकारी के नेतृत्व में सुरक्षा, शांति एवं कानून व्यवस्था में कसावट लाने के मद्देनजर समस्त थाना प्रभारियों को अपने – अपने थाना क्षेत्रों में गुण्डा बदमाशों एवं अपराधिक तत्वों की चेकिंग/तस्दीक कर उन पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करने निर्देश दिये गये है।

97 बदमाशों की खोली जा चुकी है हिस्ट्रीशीट

रायपुर पुलिस द्वारा अलग-अलग थाना क्षेत्रों में विगत 01 माह में कुल 84 गुण्डा बदमाश की फ़ाइल खोली गई है एवं इसी प्रकार कुल 19 निगरानी बदमाश की फ़ाइल खोली जाकर लगातार अपराधिक तत्वों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

  आदर्श विद्यालय मोवा में किया गया निजात कार्यशाला का आयोजन

697 बदमाशों की लिस्ट तैयार

इसके साथ ही आदतन आपराधिक प्रवृत्तियों में संलिप्त रहने वालों के विरूद्ध भी रायपुर पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की गई है। वर्ष 2024 के कुल 697 गुण्डा बदमाशों को सूची में संलग्न किया गया जिसमें से 34 प्रकरण माननीय जिला दंडाधिकारी के समक्ष जिला बदर कार्यवाही हेतु प्रेषित किया गया था जिसमें वर्ष 2023 में 04 गुण्डा एवं वर्ष 2024 में 11 गुण्डा के विरूद्ध जिला बदर की कार्यवाही की गई है। इसी प्रकार इस वर्ष 2024 में भी 10 प्रकरण माननीय जिला दण्डाधिकारी के समक्ष जिला बदर कार्यवाही हेतु भेजा गया है।

आपराधिक तत्वों/अड्डेबाजो/गुण्डा एवं निगरानी बदमाश एवं चाकूबाजों के विरूद्ध रायपुर पुलिस की वैधानिक कार्यवाही लगातार जारी रहेगी। इसके साथ ही समस्त थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिये गये की प्रत्येक सप्ताह सभी गुण्डा एवं निगरानी बदमाश को लगातार चेंकिग की जावे ताकि गुण्डागर्दी एवं अपराधिक प्रकरणों में कमी लाई जा सकें।

पनाह माँग रहे अपराधी 

कुछ वर्षों से पुलिस का चेहरा बदल गया है, अपराध होते ही उसकी सक्रियता दिख रही है। इसका नतीजा है कि अपराधी किसी घटना को अंजाम देने से कतरा रहे हैं। जो कर रहे पुलिस उन्हें 24 से 48 घंटे के अंदर घटना का पर्दाफाश करते हुए गिरफ्तार कर रही है। पुलिस की इस बदली कार्यप्रणाली से अपने समय के बड़े से बड़े माफिया भी पनाह मांग रहे हैं।

 

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.