CG News:–  गोद में डेढ़ साल के बच्चे को लेकर सो रही मां–बेटे को सांप ने डंसा,दोनों की हुई मौत

Korba News:– सांप काटने से गोद में  डेढ़ साल का बच्चा लेकर सो रही मां व बच्चे की मौत हो गई। दोनों को सोने के दौरान सांप ने डस लिया था।

Korba कोरबा। बारिश शुरू होते ही सर्पदंश की घटनाएं प्रदेश भर में बढ़ गई है।  सांप अपने बिल से निकलकर लोगाें के घरों में घुस रहे हैं। कई बार लोगों को अपना शिकार बनाते हैं। इसमें जान तक जा रही है। अब तक प्रदेश में सर्पदंश के कई मामले सामने आ चुके हैं। कइयों ने अपनी जान भी गंवा  दी है।



ऐसा ही एक मामला विकासखंड पाली के गांव शिवपुर से सामने आया है। गांव में रहने वाली शनि बाई उम्र 28 वर्ष अपने डेढ़ साल के बच्चे विनय के साथ घर में बिस्तर पर सो रही थी। रात लगभग दो बजे महिला की बचैनी और घबराहट हुई तो उसकी नींद खुली। सर्पदंश के निशान को देखकर परिवार के लोगाें डर गए। शनि बाई और विनय को लेकर पाली के सरकारी अस्पताल पहुंचे। इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। घटना से परिवार में मातप पसरा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सर्पदंश के इस घटना ने परिवार से खुशियां छीन ली है। विकासखंड पाली अंतर्गत ग्राम शिवपुर के मानिकपुर की है। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस क्षेत्र में करैत सांप की संख्या अधिक है।

दो दिन पहले डोंगानाला में सर्पदंश के शिकार 15 साल की लड़की की मौत हो गई थी। उसे भी सर्पदंश की जानकारी तुरंत जानकारी नहीं हुई। हालत बिगड़ने पर लड़की को अस्पताल पहुंचाया गया था। तब तक लड़की की स्थिति गंभीर हो गई थी और सांप का जहर शरीर में फैल गया था। उसकी सांस नली भरने लगी थी।

शनि बाई और विनय को सर्प ने कब निशाना बनाया? इसकी जानकारी मां को नहीं हुई। बच्चे ने भी नहीं रोया। शरीर में जैसे-जैसे फैलता गया। वैसे-वैसे शनि बाई को सांस लेने में तकलीफ हुई तब उसकी नींद खुली और उसने परिवार के सदस्यों को इसकी जानकारी दी। जब तक परिवार के सदस्य शनि बाई को लेकर पहुंचे, इसमें काफी समय लगा। तब तक मां-बेटे की हालत नाजुक हो गई थी।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.