CG News:– ऑपरेशन आघात में जशपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात गांजा तस्कर रोहित यादव की 50 लाख से अधिक की संपत्ति फ्रीज

जशपुर- सरगुजा रेंज में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस का ऑपरेशन आघात लगातार जारी है। इसी कड़ी में जशपुर पुलिस ने शनिवार को एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात गांजा तस्कर रोहित यादव की लगभग 50 लाख 64 हजार 653 रुपये की संपत्ति को SAFEMA (Smugglers and Foreign Exchange Manipulators Act) कोर्ट मुंबई के आदेश पर फ्रीज करा दिया है।

मकान से लेकर गाड़ियां तक फ्रीज

पुलिस की इस कार्रवाई में रोहित यादव की मकान, एक स्विफ्ट डिजायर कार, चार मोटरसाइकिल और एक स्कूटी सहित कुल 50 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की गई है। यह संपत्ति NDPS एक्ट 1985 की धारा 68(f)(1) के तहत फ्रीज की गई है।

कई बार जेल जा चुका है रोहित यादव
• 2013 में चौकी कोतबा पुलिस ने उसे 13 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया था।
• 2017 में अंबिकापुर सिटी कोतवाली पुलिस ने 23.630 किलो गांजा जप्त किया।
• 2021 में कोतबा पुलिस ने 20.570 किलो गांजा जब्त कर मामला दर्ज किया।
• 2023 में अंबिकापुर पुलिस ने 82 किलो गांजा के साथ उसे गिरफ्तार किया था।

इन मामलों में प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन हैं, लेकिन इसके बावजूद रोहित यादव ने गांजा तस्करी को अपना धंधा बना लिया और तस्करी के पैसों से करोड़ों की संपत्ति खड़ी कर ली।

जांच रिपोर्ट से खुला राज

एसएसपी जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि रोहित यादव खेती-किसानी करता था, लेकिन उसके पास पाई गई संपत्ति उसकी आय के अनुरूप नहीं थी। इसी आधार पर एसडीओपी पत्थलगांव धुर्वेश कुमार जायसवाल को जांच की जिम्मेदारी दी गई। जांच में यह सिद्ध हुआ कि आरोपी ने तस्करी से अवैध संपत्ति अर्जित की है। रिपोर्ट SAFEMA कोर्ट मुंबई को भेजी गई थी। कोर्ट ने दो बार आरोपी को अपना पक्ष रखने का मौका दिया, लेकिन वह असफल रहा। इसके बाद कोर्ट ने संपत्ति को फ्रीज करने का आदेश जारी किया।

  अफ़सर का सफ़र, Nyaydhani की नज़र, कलम की ताक़त, कुर्सी की डगर…इस बार पढ़िए: IPS विजय अग्रवाल की जीवन गाथा...संपादक कान्हा तिवारी की कलम से..

दूसरी बड़ी कार्रवाई

जिले में यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है। इससे पहले मार्च 2025 में थाना बागबहार क्षेत्र के ग्राम हल्दीझरिया निवासी कुख्यात तस्कर हीराधार यादव की लगभग 1 करोड़ 38 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति SAFEMA कोर्ट के आदेश पर जब्त की गई थी।

एसएसपी का बयान

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा –
“जिले में अब तक दो कुख्यात गांजा तस्करों की संपत्ति SAFEMA के तहत जब्त कराई गई है। यह कार्रवाई नशे के कारोबारियों के लिए चेतावनी है कि अवैध व्यापार छोड़ दें, अन्यथा उनकी अवैध संपत्ति पर इसी तरह का प्रहार होता रहेगा।”

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जिले के कुछ और कुख्यात तस्कर पुलिस की निगरानी में हैं और आने वाले समय में उनके खिलाफ भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.