CG News:– कलेक्टर और एसपी ने दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियों का लिया जायजा

जांजगीर-चांपा, 17 सितंबर 2025। नवरात्रि पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने श्री श्री दुर्गा पूजा उत्सव की तैयारियों को लेकर बड़ा कदम उठाया है। नैला-जांजगीर स्थित अग्रसेन भवन के पास आयोजित होने वाले इस महोत्सव स्थल का मंगलवार को कलेक्टर जन्मेजय महोबे और पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने संयुक्त निरीक्षण किया।

साफ-सफाई और सुविधाओं पर जोर

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर महोबे ने आयोजन स्थल पर साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, पार्किंग और यातायात व्यवस्था की बारीकियों की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि नवरात्रि में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे, इसलिए सभी तैयारियां समय पर पूरी होनी चाहिए ताकि किसी प्रकार की परेशानी न हो और उत्सव शांतिपूर्वक सम्पन्न हो।

सुरक्षा होगी चाक-चौबंद

एसपी विजय पांडेय ने बताया कि दुर्गा पूजा पंडाल क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष योजना बनाई गई है। पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। भीड़ नियंत्रण के लिए बेरिकेडिंग, पार्किंग की व्यवस्था और यातायात प्रबंधन किया जाएगा। साथ ही, विशेष गश्ती दल लगातार निगरानी रखेगा, ताकि किसी भी स्थिति से तत्काल निपटा जा सके।

  भाजपा स्थापना सेवा पखवाड़ा के तहत कार्यक्रम

समिति से समन्वय की अपील

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर और एसपी ने दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारियों से प्रशासन के साथ सतत समन्वय बनाए रखने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में जिला प्रशासन और पुलिस तत्परता से सहायता और राहत उपलब्ध कराएंगे। दोनों अधिकारियों ने यह भी आश्वासन दिया कि दुर्गा पूजा उत्सव को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुव्यवस्थित तरीके से सम्पन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी जिम्मेदारी निभाएगा।

अधिकारी और पदाधिकारी रहे मौजूद

इस मौके पर अपर कलेक्टर ज्ञानेन्द्र सिंह, एडिशनल एसपी उमेश कश्यप, समिति पदाधिकारी राजेश पालीवाल, संदीप शर्मा, गोपाल दुबे, मनोज अग्रवाल समेत जिला प्रशासन और दुर्गा पूजा समिति के अन्य सदस्य तथा कर्मचारी मौजूद थे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.