CG News:– बस्तर की बाढ़ में फंसे 6 ग्रामीणों को भारतीय वायुसेना ने चलाया सफल रेस्क्यू

News:– बस्तर की बाढ़ में फंसे 6 ग्रामीणों को भारतीय वायुसेना ने चलाया सफल रेस्क्यू

Jagdalpur News:– बस्तर संभाग में लगातार तेज बारिश से आई बाढ़ के बीच 6 ग्रामीण जान जोखिम में डालकर कच्ची छत पर शरण लिए हुए थे। इस दौरान भारतीय वायुसेना ने जब उन्हें बचाने के लिए अभियान शुरू किया तो चारों ओर तेज धारा और घने पेड़ों ने कठिनाई बढ़ा दी। बावजूद इसके गरुड़ कमांडो ने रस्सी के सहारे नीचे उतरकर साहस दिखाया और सभी ग्रामीणों को सकुशल बाहर निकाल लिया।

Jagdalpur जगदलपुर। बस्तर इलाके में मूसलाधार बारिश से हालात बिगड़ चुके हैं। इंद्रावती नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से कई गांव जलमग्न हो गए। इसी बीच मंगलवार को छह ग्रामीण बाढ़ में घिरकर जीवन संकट में पड़ गए। जैसे ही जिला प्रशासन ने सूचना दी, भारतीय वायुसेना हरकत में आई और तुरंत बचाव अभियान शुरू कर सभी को सुरक्षित निकाल लिया।

जिला प्रशासन से सूचना पर त्वरित कार्रवाई:–

रक्षा जनसंपर्क अधिकारी विंग कमांडर देबार्थो धर ने बताया कि कलेक्टर से ग्रामीणों के फंसे होने की खबर मिलते ही वायुसेना की टीम को रवाना किया गया। खराब मौसम और तेज हवाओं के बीच भी Mi-17 V5 हेलीकॉप्टर ने जगदलपुर एयरफील्ड से उड़ान भरी।

  साउथ ईस्टर्न सेंट्रल रेलवे महिला बॉक्सिंग टीम ने बनाया इतिहास, जीते 5 गोल्ड और ओवरऑल चैंपियन का खिताब

छत पर मिले ग्रामीण:–

हवाई तलाश के दौरान वायुसेना के जवानों ने देखा कि ग्रामीण अपनी कच्ची छत पर पानी से घिरे हुए हैं। चारों तरफ तेज बहाव और ऊंचे पेड़ होने के कारण हेलीकॉप्टर को जमीन पर उतारना संभव नहीं था। हालात बेहद खतरनाक थे और मामूली गलती भी जानलेवा साबित हो सकती थी।

गरुड़ कमांडो का शौर्य:–

स्थिति को देखते हुए वायुसेना के गरुड़ कमांडो को रस्सियों के सहारे नीचे भेजा गया। कमांडो ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए एक-एक कर सभी छह ग्रामीणों को सुरक्षित हेलीकॉप्टर तक पहुँचाया। इनमें दो महिलाएं और एक मासूम बच्चा भी शामिल थे। यह ऑपरेशन लगभग आधे घंटे तक चला और अंत में सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

ग्रामीणों को सुरक्षित पहुँचाया गया:–

सभी को हेलीकॉप्टर से सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया गया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों और प्रशासनिक अधिकारियों ने वायुसेना के जवानों की बहादुरी और त्वरित कार्यवाही की प्रशंसा की।

राहत अभियान जारी:–

विंग कमांडर धर ने बताया कि बस्तर और आसपास के क्षेत्रों में बचाव कार्य लगातार जारी है। वायुसेना पूरी तरह चौकन्नी है और आवश्यकता पड़ने पर तत्काल मदद उपलब्ध कराई जाएगी।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.