CG:–  राइस मिल सवालों के घेरे में है, कागज़ों में दर्ज 44 हजार कट्टी धान गोदामों से गायब मिला, जवाब किसी के पास नहीं

सवालों के घेरे में एक राइस मिल, 44 हजार कट्टी धान कहां गया?
CG:– News यह खबर सिर्फ एक राइस मिल की नहीं है, यह उस व्यवस्था की भी है जहाँ कागज़ों में धान भरा हुआ है, लेकिन गोदामों में नहीं। कलेक्टर मुंगेली कुंदन कुमार के निर्देश पर राज्य स्तर से सूचना मिलने के बाद सरगांव–पेंड्री स्थित गणेश मिनरल्स राइस मिल में राजस्व, खाद्य और सहकारिता विभाग की संयुक्त टीम अचानक पहुंची।

मुंगेली। कलेक्टर मुंगेली कुंदन कुमार के निर्देश पर राज्य स्तर से प्राप्त सूचना के आधार पर सरगांव–पेंड्री स्थित गणेश मिनरल्स राइस मिल में राजस्व विभाग, खाद्य विभाग एवं सहकारिता विभाग की संयुक्त टीम द्वारा आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान मिल में भंडारित धान की मात्रा का प्वाइंटर्स के माध्यम से भौतिक सत्यापन कराया गया।

जांच के दौरान गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। निरीक्षण दल के मिल परिसर में पहुंचते ही मिल कर्मचारियों द्वारा सीसीटीवी कैमरे बंद कर दिए गए। पूरी जांच अवधि के दौरान न तो सीसीटीवी कैमरे चालू किए गए और न ही रिकॉर्डिंग से संबंधित कोई दस्तावेज या साक्ष्य प्रस्तुत किया गया। इस संदिग्ध स्थिति को देखते हुए मौके पर ही सीसीटीवी डीवीआर जब्त कर लिया गया।

मिल प्रबंधन द्वारा प्रस्तुत ऑनलाइन रिपोर्ट के अनुसार मिल में कुल 2,41,896 कट्टी धान का भंडारण होना दर्शाया गया था, लेकिन संयुक्त जांच दल द्वारा किए गए भौतिक सत्यापन में मिल के गोदामों में केवल 1,97,458 कट्टी धान ही उपलब्ध पाया गया। इस प्रकार ऑनलाइन रिकॉर्ड की तुलना में 44,438 कट्टी धान (लगभग 17,775.2 क्विंटल) की भारी कमी सामने आई।

  CG ACB Traip in Food Inspector:– एंटी करप्शन ब्यूरो ने फूड इंस्पेक्टर को 90 हजार रुपए रिश्वत लेते उसके निवास से किया गिरफ्तार

मिल के मैनेजर और कर्मचारियों से इस अंतर के संबंध में पूछताछ की गई, लेकिन इतनी बड़ी मात्रा में धान की कमी का कोई संतोषजनक कारण नहीं बताया जा सका। इससे मिल परिसर में धान की बड़े पैमाने पर हेराफेरी की आशंका और अधिक गहरी हो गई। अधिकारियों के अनुसार, इस धान की अनुमानित कीमत लगभग 5.5 करोड़ रुपये आंकी जा रही है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर के निर्देश पर गणेश मिनरल्स राइस मिल को सील करने की कार्रवाई की गई है। साथ ही आगे की जांच और वैधानिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

इस संयुक्त कार्रवाई में तहसीलदार सरगांव अतुल वैष्णव, नायब तहसीलदार सरगांव लीलाधर क्षत्रिय, खाद्य निरीक्षक दीपाली सिंह, मंडी उप निरीक्षक शुभम पैकरा तथा पटवारी रमेश कौशिक शामिल रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.