CG DGP Arun Dev Gautam Meeting:– डीजीपी अरुण देव गौतम बिलासपुर पहुंचे लूटकांड में 24 घंटे में गिरफ्तारी पर पुलिस को मिली सराहना भविष्य में सुरक्षा और गश्त व्यवस्था मजबूत करने के दिए सख्त निर्देश

Bilaspur: प्रदेश के पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम शनिवार को बिलासपुर पहुंचे। उन्होंने जिले के पुलिस अधिकारियों की बैठक ली, जो आईजी रेंज कार्यालय स्थित सभागार में आयोजित की गई थी। हाल ही में राजकिशोर नगर में हुए सर्राफा व्यवसाय लूटकांड में 24 घंटे के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी और शतप्रतिशत माल बरामदगी पर डीजीपी ने बिलासपुर पुलिस की प्रशंसा की और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति हो, इसके लिए आवश्यक निर्देश दिए।

बिलासपुर आगमन पर सबसे पहले आईजी बिलासपुर रामगोपाल गर्ग ने डीजीपी का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। बैठक के दौरान डीजीपी ने अधिकारियों का परिचय लिया और राजकिशोर नगर में हुई लूट की विस्तृत जानकारी ली। पुलिस द्वारा बनाए गए अंतर्राज्यीय समन्वय और तेजी से गिरफ्तारी प्रक्रिया की सराहना करते हुए डीजीपी ने कहा कि इस कार्यप्रणाली को अन्य जिलों में भी अपनाया जाना चाहिए।

डीजीपी ने कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिए गश्तपेट्रोलिंग, संदिग्धों की जांच, होटल लॉज निरीक्षण और सूचना तंत्र की मजबूती पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने सर्राफा दुकानों, बैंक और अन्य संवेदनशील स्थानों की नियमित जांच, सीसीटीवी और सुरक्षा उपकरणों की समीक्षा करने की भी हिदायत दी। साथ ही थानों में आने वाले फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुनने और रिपोर्ट तैयार करने की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

  CG:– छत्तीसगढ़ के फोटो एल्बम बनाने वाले युवक की इंदौर में हत्या, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पत्नी से फोन पर की चर्चा, सहायता का भरोसा

बैठक के दौरान डीजीपी ने नाकाबंदी व्यवस्था सुधारने, थाने में स्वयं रिपोर्ट सुनने और FIR लिखने की प्रक्रिया में राजपत्रित अधिकारियों द्वारा पर्यवेक्षण सुनिश्चित करने पर जोर दिया। संदिग्ध मर्ग प्रकरणों की सूक्ष्म और गंभीर जांच पर भी विशेष ध्यान देने को कहा गया।

अभियोजन संचालक माखनलाल पाण्डेय को चालान और साक्ष्य की प्रक्रिया, न्यायालय एवं थानों के समन्वय के तहत शीघ्र कार्यान्वयन की व्यवस्था बनाने पर निर्देश दिए गए।

बैठक में होमगार्ड DIG लक्ष्मी चंद्रा वर्मा और अग्निशमन अधिकारी दीपांकर नाथ अपनी टीम के साथ मौजूद रहे। डीजीपी ने जिले की फायर सेफ्टी और फायर ऑडिट की स्थिति की जानकारी ली और सिरगिट्टी मोपका में हाल ही में हुए फायर केसों की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के साथ साझा करने के निर्देश दिए।

बैठक में उपस्थित अधिकारी:
पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रामगोपाल गर्ग
उप पुलिस महानिरीक्षक लक्ष्मी चंद्रा वर्मा
संयुक्त संचालक अभियोजन माखनलाल पाण्डेय
संभागीय सेनानी नगर सेना नरसिंह नेताम
एडिशनल एसपी ग्रामीण मधुलिका सिंह, शहर पंकज पटेल, एडिशनल एसपी विशेष शाखा दीपमाला कश्यप
जिला सेनानी अग्निशमन अधिकारी दीपांकर नाथउप पुलिस अधीक्षक विद्या जौहर और जिले के सभी राजपत्रित पुलिस अधिकारी