CG crime News:नशेड़ी युवक की करतूत: समोशे वाले पर कड़ाही का खौलता तेल डालकर किया हमला


Warning: Trying to access array offset on false in /home/u317775268/domains/fatafatsamachar.co.in/public_html/wp-content/themes/mh-magazine-lite/includes/mh-custom-functions.php on line 144

Warning: Attempt to read property "post_title" on null in /home/u317775268/domains/fatafatsamachar.co.in/public_html/wp-content/themes/mh-magazine-lite/includes/mh-custom-functions.php on line 144

भिलाई में एक नशेड़ी युवक ने पैसे मांगने पर समोशे वाले पर कड़ाही का खौलता तेल डाल दिया। इस घटना में समोशे वाले और उसके भाई को गंभीर चोटें आई हैं।

 

जानकारी के मुताबिक, बैकुंठधाम निवासी प्रकाश प्रजापति (20 साल) बैकुंठधाम मंदिर के पास समोशा ठेला लगाता है। 22 अप्रैल की देर शाम वहां का रहने वाला लड़का इमरान खान उर्फ बल्ले नशे की हालत में समोशा लेने पहुंचा। उसने समोशा मांगा तो प्रकाश ने थोड़ा वेट करने के लिए बोला, जिससे इमरान भड़क गया और गाली गलौज करने लगा।

 

प्रकाश ने डर के मारे उसे दूसरे ग्राहक का समोशा दे दिया, लेकिन जब प्रकाश ने इमरान से 20 रुपए मांगे तो वो फिर भड़क गया और कड़ाही का खौलता तेल प्रकाश के ऊपर डाल दिया। इस घटना में प्रकाश का चेहरा और हाथ झुलस गए और उसके भाई दीपक के दोनों हाथ बुरी तरह झुलस गए।

 

दोनों भाइयों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।