CG BREAKING:नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों का बड़ा ऑपरेशन..अब तक 100 से अधिक IED बरामद


Warning: Trying to access array offset on false in /home/u317775268/domains/fatafatsamachar.co.in/public_html/wp-content/themes/mh-magazine-lite/includes/mh-custom-functions.php on line 144

Warning: Attempt to read property "post_title" on null in /home/u317775268/domains/fatafatsamachar.co.in/public_html/wp-content/themes/mh-magazine-lite/includes/mh-custom-functions.php on line 144

बीजापुर,24 अप्रैल 2025। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के खिलाफ एक बड़ा संयुक्त अभियान शुरू किया है। यह ऑपरेशन तेलंगाना की सीमा से लगे उसूर थाना क्षेत्र के पहाड़ी इलाकों में चल रहा है।

 

सूत्रों के अनुसार, नक्सलियों द्वारा बड़े स्तर पर लगाए गए आईईडी को देखते हुए सुरक्षा बल बेहद सतर्कता से आगे बढ़ रहे हैं। अब तक 100 से अधिक आईईडी बरामद किए गए हैं, जिन्हें जवानों को निशाना बनाने के मकसद से बिछाया गया था।

 

इस अभियान में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF), डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG), स्पेशल टास्क फोर्स (STF), कोबरा बटालियन और तेलंगाना की ग्रेहाउंड फोर्स सहित महाराष्ट्र के सी-60 कमांडो भी शामिल हैं।

 

सुरक्षा बलों ने ड्रोन और सैटेलाइट के जरिए इलाके पर लगातार निगरानी रखी हुई है। खुफिया जानकारी के अनुसार, इस इलाके में माओवादियों के कई शीर्ष कमांडर और कैडर मौजूद हैं।

 

ऑपरेशन का मकसद माओवादी नेटवर्क को कमजोर करना और इलाके में शांति बहाल करना है। ऑपरेशन का सेंटर पॉइंट करेगुट्टा पहाड़ है, जो तेलंगाना और छत्तीसगढ़ की सीमा पर स्थित है।

 

  Jagdalpur News:– इंश्योरेंस के नाम पर एसबीआई के रिटायर्ड उपप्रबंधक से 20 लाख की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, पुलिस ने दो आरोपियों को नोएडा से किया गिरफ्तार

सुरक्षा बलों ने इलाके में बारूदी सुरंगों को हटाने का काम शुरू कर दिया है। जवानों की सुरक्षा को देखते हुए ऑपरेशन को बहुत ही सावधानी से अंजाम दिया जा रहा है।

 

नक्सलियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई

 

सुरक्षा बलों का यह ऑपरेशन नक्सलियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का संकेत है। अब देखना यह है कि सुरक्षा बलों का यह ऑपरेशन कितना सफल होता है और नक्सलियों के खिलाफ उनकी कार्रवाई कितनी प्रभावी साबित होती है।