CG BREAKING: अबूझमाड़ में 14 नक्सली मारे गए, एके 47, एसएलआर समेत अन्य हथियार बरामद, अभी भी जारी है मुठभेड़

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नारायपुर-दंतेवाड़ा जिले के सीमावर्ती इलाके में पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई है। अबूझमाड़ में आज दोपहर करीब एक बजे से सुरक्षा बलों और माओवादी छापामारों के बीच गोलीबारी शुरु हुई।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक़ इस मुठभेड़ में अब तक 14 माओवादी मारे गए है। उनके पास से एके 47, एसएलआर समेत अन्य हथियार बरामद किया है। इस बीच पुलिस अधिकारियों ने यह भी बताया है कि इस अभियान में शामिल सभी जवान सुरक्षित हैं और नक्सलियों के साथ अभी भी मुठभेड़ जारी है।

जानकारी के अनुसार बस्तर आईजी पुलिस सुंदर राज पी के निर्देश पर नारायणपुर एसपी प्रभात कुमार ने जवानों को माओवादियों के खिलाफ तलाशी अभियान पर रवाना किया था। इसी बीच नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिले के सीमावर्ती जंगल में सुरक्षा बलों और नक्सलियों का आमना सामना हो गया। दोनों ओर से अभी भी गोलीबारी होने की खबर है। रूक रूक कर नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ जारी है। जवानों ने नक्सलियों को घेर रखा है।

सुरक्षा बलों ने आक्रामक रणनीति अपनाते हुए माओवादियों के खिलाफ आर पार की लड़ाई तेज कर दी है। दोपहर करीब 1 बजे से ही नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच भीषण मुठभेड़ जारी है। इसके पहले जवानों ने 7 नक्सलियों को मार गिराने का दावा किया था। अब मारे गये संदिग्ध नक्सलियों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है

  कोरबा: यूट्यूब से सीखा साइबर ठगी का तरीका, बैंक लोन के नाम पर महिलाओं को फांसने वाला शातिर गिरफ्तार

जहाँ मुठभेड़ हो रही है वह अबूझमाड़ का इलाका है, इसे नक्सलियों के सेफजोन के तौर पर देखा जाता रहा है। लेकिन पिछले कुछ समय से सुरक्षा बलों ने अबूझमाड़ में ही कई माओवादियों को मार गिराया है। और उनके पास से कई हथियार भी जब्त किया गया है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.