हत्या कर लाश जलाने का मामला आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज

बेलगहना…. मिली जानकारी के अनुसार मामला कोटा थाना अंतर्गत बेलगहना चौकी क्षेत्र का है जहाँ घटना दिनांक 22 फ़रवरी के रात्रि 10 बजे से 23 मार्च 3:10 बजे के दरमियान की बताई जा रही है जिसमें प्रार्थीया बालकुंवर भैना पति अमर सिंह भैना उम्र 60 वर्ष निवासी जोबा सेमरी ग्राम पंचायत नेवारीबहरा द्वारा 2 मार्च शाम 4 बजे बेलगहना चौकी आकर नामजद रिपोर्ट दर्ज कराया गया है। शिकायत मे लिखे अनुसार…
मेरे मझिला पुत्र मृतक मिलाप सिंह जो की गाय चराता था उसे हमारे गांव के सतबीर यादव 22 फ़रवरी की रात्रि 10 बजे घर से बुलाकर ले गया मेरे द्वारा मना करने पर कुछ देर बाद पहुंचा दूंगा बोलकर ले गया था लेकिन देर रात्रि सुबह तक नहीं आने पर मैं दिनांक 23 फरवरी 2025 दिन रविवार सुबह 7:00 बजे सतबीर के घर जाकर मिलाप के बारे में पूछी तो सतबीर मिलाप को दिनांक 22 फरवरी 2025 दिन शनिवार रात को ही घर चले जाना बताया लेकिन मिलाप के घर नहीं आने पर मैं अपने बड़े पुत्र रघुनाथ एवं छोटे पुत्र राय सिंह के साथ खोजबीन करती रही नहीं मिलने पर

दिनांक 28 फरवरी को मैं चौकी बेलगहना जाकर अपने पुत्र मिलाप सिंह के गुमने का रिपोर्ट दर्ज कराई हूं की चौकी बेलगहना के पुलिस के द्वारा मेरे पुत्र मिलाप के गुमने के संबंध में केंदा में पूछताछ पर सतबीर यादव बताया कि सतवीर के साइकिल को दिनांक 20 फरवरी 2025 दिन गुरुवार सुबह 6:00 बजे मेरे मिलाप 2 घंटे के लिए मांग कर ले गया था और उसके मांगने पर मिलाप के द्वारा साइकिल को वापस नहीं करने पर दिनांक 22 फरवरी 2025 दिन शनिवार के रात्रि 10:00 बजे बुलाकर साथ ले जाकर अपने छोटे भाई देवनाथ के साथ मिलकर अपने घर में पैर में रस्सी से बांधकर लकड़ी के डंडा से पैर,तलवा, कुल्हा,कमर पेट में मारकर हत्या कर दिए हैं और मिलाप के शव को अजगरमाड़ा जंगल डैम के पास पोखर गड्ढे में लकड़ी गोबर कंडा से आग लगाकर जला दिए हैं मेरे पुत्र मिला के हड्डी अवशेष राख गड्ढे में रखा है तथा मेरे पुत्र के चप्पल और हरा चेकदार गमछा वहीं पर पड़ा है जिसे मैं पहचानती हूं मैं अपनी रिपोर्ट पढ़कर सुनी मेरे कहे अनुसार लिखी गई है कार्यवाही चाहती हूं।
पुलिस मामले मे मर्ग क़ायम कर विवेचना मे लिया है विवेचना के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा की क्या वाकई हत्या हुई है या मामला कुछ और ही है।