Warning: Trying to access array offset on false in /home/u317775268/domains/fatafatsamachar.co.in/public_html/wp-content/themes/mh-magazine-lite/includes/mh-custom-functions.php on line 144
Warning: Attempt to read property "post_title" on null in /home/u317775268/domains/fatafatsamachar.co.in/public_html/wp-content/themes/mh-magazine-lite/includes/mh-custom-functions.php on line 144
रतनपुर -छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक संघ कोटा जिला बिलासपुर का कैलेंडर का गरिमामय कार्यक्रम में विमोचन किया गया। इस विमोचन समारोह के प्रमुख अभ्यागत विजय टांडे विकासखंड शिक्षा अधिकारी कोटा थे।इस कार्यक्रम में बलराम पांडेय अध्यक्ष विकासखंड कोटा, – शुकदेव कश्यप सचिव, दिनेश पांडेय कोषाध्यक्ष, रोशन दुबे ,कृष्ण कुमार क्षत्रिय, रामकुमार मरावी ने सहभागिता दी। कार्यक्रम में
मां सरस्वती की पूजा पश्चात अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
मुख्य अतिथि ने कैलेण्डर का विमोचन करते हुए कहा – शिक्षकों के हित में विगत कई वर्षों से कैलेण्डर का प्रकाशन कर रहे प्रदेश शिक्षक संघ कोटा बहुत ही साधुवाद का पात्र है ।इस कैलेण्डर से दिनांक,दिन के साथ शासकीय अवकाशों की जानकारी शिक्षकों को हो जाती है। विकासखण्ड में शिक्षा की गुणवत्ता को और अधिक बढ़ाए जाने पर संघ से और अधिक सहयोग की जरूरत है। बलराम पाण्डेय ने कैलेण्डर के प्रकाशन में सहयोग करने वाले शिक्षकों को धन्यवाद ज्ञापित किया। दिनेश पाण्डेय ने कहा-शिक्षा में नवाचार के द्वारा लर्निंग आउट कम प्राप्त किया जा सकता है। शुकदेव कश्यप ने शिक्षकों की समस्याओं को मिलकर हल करने का आव्हान किया। ब्लाक के सभी विद्यालयों में कैलेण्डर का निःशुल्क वितरण किया जायेगा।काफी संख्या में संघ के सदस्य व पंच राम साहू,रामकुशल साहू सहित नागरिक गण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन व आभार रोशन दुबे ने किया।

Leave a Reply