C.G. news:– 6 माह की बच्ची का घर से हुआ अपहरण, पुलिस तलाश में जुटी

Dantewada news:– 6 माह की बच्ची का घर से अपहरण कर लिया गया। दो बाइक सवार हेलमेट पहन कर आए और मौका पाकर घर में झूले में सोई बच्ची को लेकर भाग खड़े हुए। पुलिस अपहरण का अपराध दर्ज कर जांच कर रही है।

Dantewada दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा जिले की पोंदूम पंचायत से एक अपहरण का मामला सामने आया है। दो बाइक सवार चार माह के बच्चे का अपहरण कर भाग गए। पीड़ित ने कोतवाली थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। जिसके बाद एसपी ने तत्काल टीम को मौके पर भेजा । फिलहाल बच्चे का अपहरण करने वाले का अभी कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

पोंदूम के रहने वाले हिड़मू का बाजार के पास सड़क किनारे घर है। वह अपने 6 माह के बच्चे को घर के अंदर पहले कमरे में बंधे झूला में सुलाया था। पत्नी घर के अंदर धान कूट रही थी। साथ ही उसका नौ वर्षीय बेटा और एक अन्य बच्चा भी खेल रहे थे। इसी दौरान दो हेलमेट लगाए बाइक सवार आए और हिडमू से बोले शराब लेकर आओ। हिड़मू को सौ रुपए दिए।

हिड़मू ने अपने बेटे और एक अन्य बच्चे से कहा कि बालक को झूला झूलाते रहना, वह शराब लेकर आता है। इधर हिड़मू शराब लेने के लिए कुछ दूर निकला एक ने बाइक स्टार्ट की और दूसरे ने बच्चे को उठाया और भाग गए। तब 9 वर्षीय बच्चे ने अंदर जाकर मां को इसकी सूचना दी। इस घटना की खबर के बाद पूरा पोंदूम पंचायत में हड़कंप मच गया। घर–घर जा कर पूछताछ की गई लेकिन उन दोनो का कही पता नही चला। जिसके बाद कोतवाली थाना को खबर दी गई है।

  जिला अस्पताल परिसर में तंबाकू बेचने वाली दुकानों से वसूला गया जुर्माना

जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी विजय पटेल के अनुसार एक टीम को तत्काल रवाना किया गया। आज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज हुआ है। सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। आरोपी कटेकल्याण की और भागे है। कटेकल्याण में लगे सीसीटीवी फुटेज को देखा जा रहा है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा।

मिली जानकारी के अनुसार दोनों बाइक सवार कटेकल्याण की तरफ से आए थे। दोनों ने हेलमेट लगा रखा था। वापस दोनों कटे कल्याण की तरफ ही भागे। बातचीत के दौरान भी दोनों ने अपना हेलमेट नहीं उतारा था। अब पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.